{"_id":"645f54d655b84d23a905b09b","slug":"karnataka-election-results-rahul-gandhi-speaks-to-reporters-on-win-hate-speech-news-and-updates-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल बोले- राज्य में नफरत का बाजार अब बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल बोले- राज्य में नफरत का बाजार अब बंद
Sat, 13 May 2023 03:27 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 13 May 2023 03:27 PM IST
सार
कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी जीत के बाद बोले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देती दिख रही है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की सफलता को भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में कांग्रेस की बढ़त की खबरें आते ही राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और मीडिया को संबोधित करते हुए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया और नेताओं-कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस 130 से अधिक सीटें जीतती नजर आ रही है।
विज्ञापन
राहुल ने आगे कहा कि कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ और अब मोहब्बत की दुकान खुल गई है। कर्नाटक की जनता से हमने पांच वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। राहुल गांधी पत्रकारों से बात करते हुए बार-बार एक ही बात पर जोर दे रहे थे कि वह अपने पांच वायदों को सबसे पहले पूरे करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई है। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी है। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।
गौरतलब है, राज्य में कांग्रेस की बढ़त की खबरें आते ही कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर यात्रा के दौरान का एक वीडियो साझा कर लिखा कि मैं अजेय हूं, मुझे भरोसा है आज मुझे कोई रोकनेवाला नहीं है।