फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Chunav Result 2023: BJP Congress Leaders Statement Before Karnataka Assembly Election reaction

Karnataka Election Result: 'कर्नाटक की जीत 2024 के लिए मील का पत्थर', जानिए नतीजों पर कैसा रही प्रतिक्रिया

Sat, 13 May 2023 04:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 13 May 2023 04:51 PM IST
सार

Karnataka Vidhan Sabha Chunav Result 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री के रहमान खान का कहना है कि 'आज बड़ा दिन है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस को जीत मिलेगी। हम 120 सीटों से ज्यादा जीत रहे हैं और कांग्रेस आराम से बहुमत पा लेगी।'

विज्ञापन
Karnataka Chunav Result 2023: BJP Congress Leaders Statement Before Karnataka Assembly Election reaction
कर्नाटक विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव  नतीजों के बाद पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि 'कर्नाटक चुनाव के नतीजों से उम्मीद बनी है कि राहुल गांधी 2024 में देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। कर्नाटक की जीत को मील का पत्थर बताते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि गैर भाजपाई पार्टियां एक साथ आएंगी और भाजपा को हराएंगी। यह नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के खिलाफ जनादेश है।'

विज्ञापन


खरगे ने जनता को दिया धन्यवाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता का धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कांग्रेस को बहुमत से जिताया। हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। सभी  जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। खरगे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


चुनाव में  हार के बाद बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हार-जीत भाजपा के लिए नई नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं है। हम हार के कारणों पर मंथन करेंगे और जनादेश का सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक चुनाव के नतीजे जारी होने से पहले जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा था कि 'मैं एक छोटी पार्टी हूं और मेरी कोई मांग नहीं है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि सिर्फ अच्छा विकास हो।' जेडीएस नेता ने ये भी कहा कि उनसे अभी तक किसी पार्टी ने संपर्क नहीं किया है। 

इन हॉट सीटों पर रही नजर
वरुणा, कनकपुरा, शिगगांव, हुबली धारवाड़, चन्नापाटन, शिकारीपुरा, चित्तापुर, रामानगर और चिकमगलुरु सीटों के नतीजों पर सभी की निगाहे रहीं। शिगगांव सीट से सीएम बोम्मई उम्मीदवार थे। वरुणा सीट पर पूर्व सीएम सिद्धारमैया मैदान में थे। सिद्धारमैया का मुकाबला भाजपा के वी सोमन्ना के साथ था, जिसमें सिद्धारमैया जीते। कनकपुरा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनाव मैदान में थे। 


भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सीट से चुनाव मैदान में थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चन्नापाटना सीट से पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी का मुकाबला भाजपा के योगेश्वर से था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed