फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election PM Modi Two-Day Visit schedule Bidar public meetings and roadshow latest updates

Karnataka Election: पीएम मोदी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर, छह जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Sat, 29 Apr 2023 06:10 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 29 Apr 2023 06:10 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Karnataka Election PM Modi Two-Day Visit schedule Bidar public meetings and roadshow latest updates
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो जगहों पर रोड शो करेंगे। मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी विजयपुरा जाएंगे, जहां दोपहर एक बजे चुनावी रैली कों संबोधित करेंगे। वह दोपहर करीब पौने दो बजे बेलगावी जिले के कुड़ाची में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम में पीएम मोदी बेंगलुरु उत्तर में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन


बेंगलुरु में रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार सुबह राजभवन से कोलार के लिए रवाना होंगे, जहां सुबह 11.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1.30 बजे रामनगर जिले के चन्नापटना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हासन जिले के बेलूर जाएंगे, जहां वह अपराह्न 3.45 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रविवार की शाम मैसूर में रोड शो करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह विशेष विमान से मैसूर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed