फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka election PM Modi Amit Shah Slams Congress JDS Over Poverty and guarantee issues Latest News Update

Karnataka: PM मोदी बोले- कांग्रेस कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही; 'बजरंग बली' के मुददे पर भी घेरा

Sun, 07 May 2023 10:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 07 May 2023 10:15 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस आती है तो आतंकवादियों, अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। कांग्रेस राज में आतंकी और अपराधी आश्वस्त होते हैं कि कांग्रेस का हाथ उन पर है। हमने बार-बार देखा है कि तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस आतंकियों के समर्थन में भी सरेआम उतर आती है।

विज्ञापन
Karnataka election PM Modi Amit Shah Slams Congress JDS Over Poverty and guarantee issues Latest News Update
पीएम मोदी की जनसभा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जब भारत के हितों के खिलाफ काम करने की बात आती है तो कांग्रेस पार्टी की रॉयल फैमिली या शाही परिवार सबसे आगे रहता है। ये खुले तौर पर भारत में राजनीति को प्रभावित करने के लिए विदेशी शक्तियों को दखल देने के लिए उकसाते हैं। इस चुनाव में अब कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा है कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। जब कोई देश आजाद हो जाता है तो उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी,  मैंने सोचा नहीं था।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के साथ इन्होंने क्या-क्या नहीं किया। काशी विश्वनाथ हो, केदारनाथ हो, उज्जैन महाकाल महालोक हो, ऐसे तीर्थों को जब हम संवारते हैं, तो कांग्रेस को पसंद नहीं आता। कांग्रेस के लोग पूरे लिंगायत समाज को अपशब्द कहते हैं, ओबीसी समाज को अपशब्द कहते हैं। इनको हर बात में वोटबैंक की राजनीति ही दिखती है। बजरंग बली को लेकर भी कांग्रेस ने जो किया, उसके पीछे तुष्टिकरण की ही राजनीति है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस आती है तो आतंकवादियों, अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। कांग्रेस राज में आतंकी और अपराधी आश्वस्त होते हैं कि कांग्रेस का हाथ उन पर है। हमने बार-बार देखा है कि तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस आतंकियों के समर्थन में भी सरेआम उतर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लाखों कन्नड़ स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है। कांग्रेस ने भाई-भाई को बांट दिया। कांग्रेस ने राज्यों को आपस में लड़ाया। कांग्रेस ने देश में जाति और सांप्रदायिक आग भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेस लोगों को झूठी गारंटियां दे रही है: पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस लोगों को झूठी गारंटियां दे रही है, लेकिन वो इस बात का कभी जवाब नहीं देते कि 50 साल पहले जो उसने गरीबी हटाने की गारंटी दी थी उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों के लिए ये चुनाव नया इतिहास रचने का चुनाव है। ये चुनाव कर्नाटक को पूरे देश का नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है और मुझे इस बात की खुशी है कि इस महायज्ञ के लिए कर्नाटक के लोगों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर ही भरोसा किया है।

विकास के मुद्दे पर कही यह बात
उन्होंने कहा कि जब भारत का डिफेंस सेक्टर मजबूत होना शुरू हुआ तो कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर बनाने की फैक्ट्री लगी। जब भारत दुनिया में स्टार्टअप का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बना तो कर्नाटक स्टार्टअप का कैपिटल बना। जब भारत में रेलवे का काम कई गुना तेज हुआ तो कर्नाटक में रेलवे का काम तेज हुआ। 2014 से पहले कर्नाटक में प्रतिवर्ष औसतन सिर्फ 7 किमी रेल लाइन का विद्युतीकरण हुआ था, जबकि बीजेपी की सरकार में पिछले 9 साल में हर साल करीब 1600 किमी रेल लाइन का विद्युतीकरण हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि भारत मसालों के मामले में प्राचीन वैश्विक शक्ति रहा है लेकिन कांग्रेस के शासन में तो हम अपनी हल्दी तक की पहचान खोने लगे थे, लेकिन हमने अपने मसालों को दुनिया भर में प्रमोट किया। आज पूरी दुनिया में हमारे मसालों की मांग बढ़ी है।

हमारी धरोहरों को भी वोट बैंक की तुष्टिकरण की राजनीति में देखा गया: पीएम
उन्होंने कहा कि कर्नाटक का ऐसा कोई कोना नहीं जहां हमारी समृद्ध विरासत के दर्शन ना होते हों, लेकिन कांग्रेस और इनके सहयोगी जेडीएस की सरकारों ने इस विरासत का कदम-कदम पर अपमान किया। हमारी आस्था, हमारी धरोहरों को भी वोट बैंक की तुष्टिकरण की राजनीति में देखा गया।

कांग्रेस-जेडीएस को घेरा
पीएम ने कहा कि आज भारत की व्यवस्था टॉप 5 की आर्थिक ताकत बना है, इस दौरान भारत ने हर साल विदेशी निवेश के नए रिकॉर्ड बनाए, निर्यात के नए रिकॉर्ड बनाए लेकिन जब तक कर्नाटक में कांग्रेस और JDS की सरकार थी तब तक इसका पूरा लाभ कर्नाटक को नहीं मिला। जैसे ही यहां डबल इंजन की सरकार बनी तो सालाना विदेशी निवेश पहले की तुलना में 3 गुना बढ़ गया।
 


श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंजनागुडु के श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा की।
 



हम पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डोड्डाबल्लापुरा में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे। यहां चार साल में बी.एस येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई और पीएम मोदी जी की सरकार ने कर्नाटक के विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं। इसका कर्नाटक के मतदाताओं पर सकारात्मक असर दिख रहा है।

 



इससे पहले बागलकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति है जिसने सालों तक प्रभु श्री राम को ताले के अंदर बंद करके रखा और अब वो बजरंग बली का अपमान करने पर तुले हैं। इसी तुष्टिकरण की नीति के तहत भाजपा के PFI पर बैन के फैसले को कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही है। भाजपा ने PFI को बैन करके ना केवल कर्नाटक बल्कि समग्र देश की आंतरिक सुरक्षा को सुरक्षित करने का काम किया है।

जेपी नड्डा ने भी किया रोडशो
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने हरपनहल्ली में रोड शो किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed