फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: Pm Modi, Amit Shah Or Yogi Adityanath to address 65 rallies in ten days

कर्नाटक: 10 दिन में 65 रैलियां करेंगे मोदी- शाह और योगी, लिंगायत बहुल इलाकों में संघ का कैंप

Mon, 30 Apr 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Mon, 30 Apr 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Election: Pm Modi, Amit Shah Or Yogi Adityanath to address 65 rallies in ten days

कर्नाटक में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। पार्टी के 3 स्टार प्रचारकों ने मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। ये स्टार प्रचारक पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग होनी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी कर्नाटक में 15 रैलियां करेंगे, वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 रैलियों को संबोधित करेंगे। सीएम योगी भी कर्नाटक में 20 रैलियों को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी 15 से ज्यादा रैलियों को भी संबोधित कर सकते हैं। सियासी पार्टियों के पास दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है क्योंकि कैंपेनिंग 10 मई को खत्म हो जाएगी इसलिए पार्टी स्टार कैंपेनर्स को मैदान में उतारेगी, जिससे बेहतर चुनावी माहौल तैयार किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पिछले हफ्ते से कर्नाटक में कैंपेनिंग कर रहे हैं। बीजेपी कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती जिससे आने वाले चुनाव में उसे किसी भी प्रकार का नुकसान हो। सियासी विश्लेषकों का मानना है कि कर्नाटक का चुनाव आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभायेगा।  


मोदी की रैलियों से फिजा बदलने की उम्मीद

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि 1 मई से पीएम की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद स्थिति में ज्यादा बदलाव होगा। पीएम अपनी रैलियों में केंद्र के काम गिनाएंगे, वहीं राज्य में पांच साल में कथित तौर पर 3500 किसानों की आत्महत्या का भी मामला उठाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद की थ्योरी को अदालत द्वारा ठुकराने की चर्चा से भी सियासत गरमाने के आसार हैं।


लिंगायत बहुल इलाकों में संघ प्रचारकों का कैंप

संघ के करीब 30 वरिष्ठ प्रचारक एक पखवाड़े से लिंगायत बहुल इलाकों में कैंप कर रहे हैं। इनकी कोशिश लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा संबंधी कांग्रेस के सियासी दांव को विफल करना है। संघ के प्रचारक इसे हिंदुओं को बांटने की राजनीति के तौर पर प्रचारित करने के अलावा यह भी सवाल कर रहे हैं कि यदि कांग्रेस को इस समुदाय की इतनी चिंता है तो उसने इसी समुदाय का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा क्यों नहीं की? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed