फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election News Updates: JD(S) Leader LR Shivarame Gowda joins Bharatiya Janata Party

Karnataka Election News Updates: JDS को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा

Wed, 05 Apr 2023 10:34 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 05 Apr 2023 10:34 AM IST
सार

एलआर शिवराम गौड़ा को इसी साल जनवरी में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जेडीएस से निष्कासित कर दिया गया था।

विज्ञापन
Karnataka Election News Updates: JD(S) Leader LR Shivarame Gowda joins Bharatiya Janata Party
एलआर शिवराम गौड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले जनता दल (सेक्युलर) यानी JD(S) को बड़ा झटका लगा है। मांड्या से पार्टी के पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन



भाजपा जॉइन करने के बाद शिवराम गौड़ा ने बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अगले दस दिन में बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेंगे। कर्नाटक की जनता सूबे में डबल इंजन वाली सरकार चाहती है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडीएस ने किया था निष्कासित 
एलआर शिवराम गौड़ा को इसी साल जनवरी में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जेडीएस से निष्कासित कर दिया गया था। बताया जाता है कि पार्टी के नेता एचडी कुमारस्वामी ने प्रदेश अध्यक्ष को शिवराम गौड़ा को कांग्रेस पार्टी के मांड्या के पूर्व सांसद और वोक्कालिगा समुदाय के वरिष्ठ नेता दिवंगत जी मेडेगौड़ा के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए निष्कासित करने का निर्देश दिया था।

कुमारस्वामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि शिवराम गौड़ा को निष्कासित करने के संबंध में जद (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा से अनुमति ले ली गई है। कुमारस्वामी ने कहा कि एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें शिवराम गौड़ा को अनावश्यक बातें बोलते हुए सुना जा सकता है। 


कुमारस्वामी ने कहा, 'वोक्कालिगा समुदाय के दिवंगत मेडेगौड़ा जैसे एक कद्दावर नेता के बारे में इस तरह से बोलने वाले व्यक्ति को पार्टी में बनाए रखना सही नहीं होगा।' देवेगौड़ा परिवार पुराने मैसूर क्षेत्र में प्रभावशाली समुदाय वोक्कालिगा से ताल्लुक रखता है और इस समुदाय को जद (एस) का मजबूत वोट आधार माना जाता है।

शिवराम गौड़ा पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने कहा, 'उनके बार-बार इस तरह के गलत आचरण और बयानों से पार्टी को शर्मिंदगी हुई है। उन्होंने (ऑडियो में) संसदीय चुनावों के दौरान करोड़ों रुपये खर्च करने का भी दावा किया है, यह सुनिश्चित नहीं है कि उन्होंने वह धन किसको दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed