Karnataka: कांग्रेस का आरोप- उनके उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने की साजिश, सीएम ऑफिस से बनाया जा रहा दबाव
शिवकुमार ने कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि कितनी बड़ी टीम कांग्रेस उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने की कोशिश कर रही है। वह इस बारे में जल्द ही पूरी जानकारी देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई के कार्यालय से विभिन्न जिलों के रिटर्निंग अफसरों को फोन कर कांग्रेस उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने को कहा जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चुनाव आयोग से इस मामले की जांच की मांग की है। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है।
कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से राज्य के विभिन्न जिलों के रिटर्निंग अफसरों को कॉल करके कहा गया है कि कांग्रेस उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों में गलतियां ढूंढे। साथ ही भाजपा उम्मीदवारों द्वारा भरे गए आवेदन पत्रों में गलतियां ढूंढकर उन्हें ठीक करें। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला और चुनाव आयोग से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि कितनी बड़ी टीम कांग्रेस उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने की कोशिश कर रही है। वह इस बारे में जल्द ही पूरी जानकारी देंगे।
सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
डीके शिवकुमार ने कहा कि 'उन्होंने 10 बार फार्म भरा है, जब वह मेरे साथ ऐसा कर सकते हैं तो कल्पना कीजिए कि सामान्य उम्मीदवारों के साथ वो क्या कर सकते हैं।' वहीं कनकपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि 'रिटर्निंग अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह सत्ता का दुरुपयोग है और चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।' बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 अप्रैल को पूरी हुई है। राज्य विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी।
मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस हार से डरी
कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और स्वतंत्र है। चुनाव आयोग नियमों से चलता है, इसलिए उसमें दखलअंदाजी करने का सवाल ही नहीं उठता। वह (कांग्रेस) अपनी हार से डरे हुए हैं, इसलिए इस तरह के निराधार, बेवजह के आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उनके सवालों के जवाब देने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने डीके शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिद्धारमैया के साथ क्या कर रहे हैं, उसे पूरा राज्य जानता है पहले उन्हें अपनी पार्टी में देखना चाहिए।
#WATCH | Flying squad of ECI and officials conducted a check of the helicopter used by State Congress president DK Shivakumar after it reached the helipad at Dharmasthala in Dakshina Kannada. The party's state chief was travelling in the chopper.
— ANI (@ANI) April 22, 2023
"Nothing wrong in that. They… pic.twitter.com/CTB2i9o0LR
वहीं चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने शनिवार को कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। डीके शिवकुमार जब दक्षिण कन्नड़ के धर्मस्थल पहुंचे तो वहां चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने उनके हेलीकॉप्टर की तलाशी ली।
मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर कसा तंज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से संवाददाताओं ने पूछा कि क्या कांग्रेस में एकता है, तो उन्होंने जवाब दिया- "बिलकुल है। क्या आपने टिकट बंटने के बाद पार्टी में भाजपी की तरह मतभेद देखा है? भाजपा में दूसरे पार्टियों में पलायन जारी है। इसका मलतब यह है कि भाजपा मं असंतोष है कांग्रेस में नहीं।"
#WATCH | When asked if Karnataka unit of the party is united, Congress chief Mallikarjun Kharge says, "Definitely. Have you seen any dissidents after announcing the tickets, like BJP? In BJP, exodus to other parties is going on. It means that the greater dissatisfaction is in… pic.twitter.com/WMmy8ocPxC
— ANI (@ANI) April 22, 2023
उन्होंने आगे कहा कहा- "इन पांच सालों में जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। उन्होंने अबतक जो भी किया उसमें केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा भी मिला है। वे 40 फीसदी कमीशन खुलेआम ले रहे हैं और ये बात खुद कॉन्ट्रैक्टरों ने ही बताया है। मुझे लगता है कि इतना काफी होगा, उन्हें अब दूसरो से बचाव की जरूरत नहीं है। भ्रष्टाचार, बुनियादी ढांचे की कमी और जाति और आरक्षित श्रेणियों के बीच विभाजन जैसे चीजें वे कर रहे हैं। लोगों में एकता है और वे चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में आए।"