फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election news updates cm bommai target siddramaiah over lingayat congress cpi alliance dk shivakumar

Karnataka: सीएम बोले- सिद्धारमैया को प्रदेश की जनता सिखाएगी सबक; सीपीआई से हुआ कांग्रेस का गठबंधन

Sun, 23 Apr 2023 12:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 23 Apr 2023 12:41 PM IST
सार

कनकपुरा सीट से भाजपा उम्मीदवार आर. अशोक ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में भाजपा को 100 फीसदी जीत मिलेगी। बता दें कि आर. अशोक का कनकपुरा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार से मुकाबला है। 

विज्ञापन
karnataka election news updates cm bommai target siddramaiah over lingayat congress cpi alliance dk shivakumar
मुख्यमंत्री बोम्मई। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया पर निशाना साधा है। दरअसल सिद्धारमैया ने एक बयान दिया था, जिस पर विवाद हो गया। जब इसे लेकर मुख्यमंत्री बोम्मई से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री का इस तरह के बयान देना ठीक नहीं है। वह कह रहे हैं कि पूरा लिंगायत समुदाय ही भ्रष्ट है। पूर्व में ब्राह्मणों का भी अपमान किया गया। इससे पहले जब वही सीएम थे तो उन्होंने लिंगायत और वीरशैव समुदाय को तोड़ने की कोशिश की थी। प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने क्यों सिद्धारमैया पर साधा निशाना
बता दें कि सिद्धारमैया से लिंगायत समुदाय से किसी के मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर सिद्धारमैया ने कहा था कि 'पहले से ही लिंगायत मुख्यमंत्री है...लेकिन वह सारे भ्रष्टाचार की जड़ है।' भाजपा ने इसे पूरे लिंगायत समुदाय का अपमान बताते हुए सिद्धारमैया को घेरा था। हालांकि सिद्धारमैया ने सफाई दी है कि उन्होंने बोम्मई के बारे में टिप्पणी की थी और उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। 
विज्ञापन


'कर्नाटक में बनेगी भाजपा सरकार'
वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कनकपुरा सीट से भाजपा उम्मीदवार आर. अशोक ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में भाजपा को 100 फीसदी जीत मिलेगी। बता दें कि आर. अशोक का कनकपुरा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार से मुकाबला है। आर. अशोक ने कहा कि कनकपुरा में लोगों का समर्थन मिल रहा है लोग कांग्रेस से ऊब गए हैं, वह मोदी सरकार चाहते हैं। भाजपा ने सभी 224 विधानसभाओं में जय वाहिनी यात्रा शुरू की थी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने 150 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। कर्नाटक में 100 फीसदी भाजपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस सीपीआई में गठबंधन
कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी सीपीआई से बात हुई है उन्होंने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और वह और सीटों पर भी जल्द उम्मीदवार उतारेंगे। वह इस बात पर सहमत हो गए हैं कि सात सीटों पर दोनों पार्टियों में दोस्ताना प्रतिस्पर्धा होगी लेकिन बाकी की 215 सीटों पर सीपीआई खुले दिल से कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed