फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka election news update: DK Shivakumar reaches party president Mallikarjun Kharge's residence

Karnataka Election 2023: खरगे से मिलने पहुंचे शिवकुमार, तो CM बोम्मई ने की येदियुरप्पा से मुलाकात

Fri, 12 May 2023 03:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 03:19 PM IST
सार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि मैं एक व्यावहारिक जमीनी आदमी हूं, कई बार एक्जिट पोल सफल हुए और कई बार विफल हुए।

विज्ञापन
Karnataka election news update: DK Shivakumar reaches party president Mallikarjun Kharge's residence
CM बोम्मई ने येदियुरप्पा से मुलाकात की - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम कल सामने आने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। साथ ही एक दूसरे पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जहां कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का कहना है कि कांग्रेस के पास बहुमत होगा। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि कल तक शिवकुमार को खुश हो लेने दें। इस बीच, दोनों नेता अपनी-अपनी पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं।

जहां शिवकुमार शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके बेंगलुरु के आवास पर पहुंचे हैं। वहीं, बोम्मई वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा सहित कई नेताओं से मिले हैं। 

विज्ञापन


मैं एक व्यावहारिक जमीनी आदमी हूं- शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि मैं एक व्यावहारिक जमीनी आदमी हूं, कई बार एक्जिट पोल सफल हुए और कई बार विफल हुए। एग्जिट पोल की अपनी थ्योरी होती है, मैं उन्हें नहीं मानता...हम बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं जेडी (एस) के बारे में नहीं जानता, उन्हें अपना फैसला लेने दीजिए। वहीं, शिवकुमार शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके बेंगलुरु के आवास पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं- सीएम
इस पर जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है। हम आराम से सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ जादुई आंकड़ा पार कर लेगी। उन्होंने शुक्रवार को यानी आज पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के साथ मंत्री मुरुगेश निरानी, बैराथी बसवराज, पार्टी सांसद लहर सिंह सिरोया और एटी रामास्वामी सहित पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की।

बता दें, 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को हुए मतदान में राज्य ने अब तक का सर्वाधिक मतदान (73.19 प्रतिशत) दर्ज किया है। अधिकांश एग्जिट पोल ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की है। उनमें से अधिकांश ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई है।

बोम्मई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरा रुख एक जैसा और अटल रहा है कि हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा। हमें सभी निर्वाचन क्षेत्रों और जिलों से अपनी जमीनी रिपोर्ट मिल गई है। पूरा विश्वास है कि हम जादुई आंकड़े तक पहुंचेंगे। जब सीएम से कांग्रेस द्वारा सभी पार्टियों के साथ एक रिसॉर्ट में बैठक करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि उन्हें पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। इसलिए वे अन्य पार्टियों के संपर्क में हैं। बोम्मई ने आगे कहा कि शायद कांग्रेस को खुद के विधायकों पर भी भरोसा नहीं है।


जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी के कथित बयान पर कि वह एक ऐसी पार्टी के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार हैं जो उनकी शर्तों को पूरा करने के लिए तैयार है, इस पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से ही पूछ डाला कि मैंने इसके बारे में नहीं सुना है। क्या उन्होंने आपको फोन किया और बात की?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed