फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: 'Congress is comparing me with a snake and seeking votes for election': PM Modi in Kolar

Karnataka Election: 'कांग्रेस मेरी सांप से तुलना कर रही और चुनाव में वोट मांग रही', कोलार में बोले पीएम मोदी

Sun, 30 Apr 2023 01:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 30 Apr 2023 01:51 PM IST
सार

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेस की नफरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को ही हो रही है।

विज्ञापन
Karnataka Election: 'Congress is comparing me with a snake and seeking votes for election': PM Modi in Kolar
PM Modi in Karnataka - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक चुनाव के लिए कोलार में आज पीएम मोदी ने रैली की। इस रैली के दौरान उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशना भी साधा। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही पार्टियां कर्नाटक के विकास में रोड़ा बन रही है। ये दोनों ही पार्टियां मिलकर जितना चाहे उतना खेल लें, लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने वाली है। 
विज्ञापन


कांग्रेस-जेडीएस को बनाया निशाना 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कोलार में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस-जेडीएस पर वार किया है। उन्होंने कहा कि जितने दिन यहां कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन रहा, कर्नाटक के विकास पर ब्रेक लग गया था। भाजपा का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर-वन राज्य बनाने का है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले पांच वर्षों के लिए सांसद, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, बल्कि आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है।
विज्ञापन


कर्नाटक को चाहिए डबल इंजन सरकार 

पीएम मोदी के अनुसार कर्नाटक के विकास के लिए राज्य को डबल इंजन सरकार की जरूरत है। डबल इंजन सरकार आने से राज्य में विकास तेजी से अपनी गति पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार आनुनिक कनेक्टिविटी के लिए जो काम कर रही है उससे पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनेगी। बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए काम कर रही है भाजपा 

किसानों पर बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बाजपा सरकार बीज से लेकर बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने कभी भी किसानों के लिए नहीं सोचा। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है उसमें यहां कि भाजपा सरकार चार हजार और जोड़ देती है। इससे कर्नाटक के लाखों किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये पहुंचे हैं। 

दिनों दिन कांग्रेस की बढ़ रही है नफरत
 

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेस की नफरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को ही हो रही है। कांग्रेस के लोग धमकियां दे रहे हैं। कभी कोई मोदी तेरी कब्र खुदेगी कहता है तो कोई सांप से तुलना करते हुए वोट मांग रहा है। 


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम की सांप से तुलना करने के बाद मोदी ने सांप को शंकर भगवान के गले की शोभा बताई है। उन्होंने देश की जनता ईश्वर का रूप बताया है। 

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाला है, वहीं 13 मई को चुनाव का परिणाम निकलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed