फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election congress accused goa buses reached north kannada visvajeet rane bogus voting

'कर्नाटक में क्या कर रहीं गोवा की बसें?': कांग्रेस अलर्ट, पूछा- क्या चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा?

Wed, 10 May 2023 11:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 10 May 2023 11:03 AM IST
सार

पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'गोवा भाजपा, गोवा से लोगों को कादांबा ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में भरकर उत्तरी कर्नाटक क्यों भेज रही है? 

विज्ञापन
karnataka election congress accused goa buses reached north kannada visvajeet rane bogus voting
कर्नाटक कांग्रेस के नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि गोवा से कई बसें उत्तरी कर्नाटक के चक्कर लगा रही हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि क्या इन बसों से अवैध पैसा लाया जा रहा है या फिर फर्जी मतदान की तैयारी है? कांग्रेस इसे लेकर अलर्ट हो गई है और चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'गोवा भाजपा, गोवा से लोगों को कादांबा ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में भरकर उत्तरी कर्नाटक क्यों भेज रही है? बीते हफ्ते भी पीएम मोदी की रैली के लिए 100 से ज्यादा बसों में भरकर लोगों को कर्नाटक लाया गया था।'
विज्ञापन


कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह गंभीर अपराध है क्या अवैध पैसा लाया जा रहा है? कर्नाटक पुलिस क्या कर रही है? डांडेली के विसलिंग वुड्ज जंगल रिसोर्ट में क्या हो रहा है। क्या विश्वजीत राणे ने यहां छह कमरे बुक किए हैं? इसका उद्देश्य क्या है? क्या चुनाव आयोग इसमें कुछ कार्रवाई करेगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कर्नाटक चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर तीखा हमला बोला। मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया। भाजपा ने सोनिया गांधी के बयान के खिलाफ शिकायत की तो कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत की। बजरंग दल पर प्रतिबंध के मुद्दे पर भी दोनों पार्टियां आमने-सामने आ गईं थी। ऐसे में अब 13 मई को आने वाले नतीजे पर सभी की निगाहें टिकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed