फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: AICC spokesperson Sapra attacked the BJP, called the ruling party a 'sinking ship'

Karnataka Election: चुनाव से पहले एआईसीसी प्रवक्ता सपरा का भाजपा पर वार, सत्तारूढ़ पार्टी को कहा 'डूबता जहाज'

Sat, 22 Apr 2023 05:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 22 Apr 2023 05:37 PM IST
सार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाला है और 13 मई को परिणाम जारी होगा। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Karnataka Election: AICC spokesperson Sapra attacked the BJP, called the ruling party a 'sinking ship'
चरण सिंह सपरा - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले एआईसीसी प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने भाजपा को डूबता जहाज कह दिया। उन्होंने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी की ध्रुवीकरण की राजनीति इस बार चुनाव में काम नहीं आएगी। 
विज्ञापन


संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सपरा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार शक्ति के क्षेत्र में किए अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा- "भाजपा इस राज्य में एक डूबता जहाज जैसा है। जनता को बदलाव चाहिए और वे इस बार कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देंगे।" 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक के सभी मुख्य क्षत्रों में अनिर्धारित बिजली कटौती जारी है। जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि सरकार 'सौभाग्य' योजना के तहत हर घर को बिजली कनेक्शन और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा करने में विफल क्यों रही?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जवाब दिया- "2013 से लेकर 2018 तक कांग्रेस कार्यकाल के दौरान कर्नाटक में बिजली की स्थापित क्षमता में 97 फीसदी की वृद्धि हुई थी, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद से यहां केवल नौ प्रतिशत की ही प्रगति हुई है।"


बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाला है और 13 मई को परिणाम जारी होगा। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस हर मुमकिन कोशिश कर रही है। वहीं जेडीएस भी एक अहम खिड़ी के तौर पर चुनावी मैदान में मौजूद है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed