चुनाव आयोग ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दक्षिणी राज्य में 10 मई को एक ही चरण में 224 सीटों के लिए मतदान होगा। इन चुनावों में जहां भाजपा सरकार में बने रहने की कोशिश करेगी, वहीं कांग्रेस के सामने सत्ता वापसी की चुनौती है। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी अगले महीने अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे। पांच अप्रैल को कोलार में रैली होगी।
राहुल गांधी को हाल ही में मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराया गया है। उन्हें सूरत की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव के दौरान कोलार की ही रैली में मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी और ललित मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा था, सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकता है।
2 of 6
डीके शिवकुमार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
कोलार से शुरू करेंगे 'सत्यमेव जयते' रैली: डीके शिवकुमार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के कर्नाटक प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा- 'राहुल गांधी कोलार लौटेंगे और अपनी सत्यमेव जयते रैली शुरू करेंगे। हमने उनसे यहां से चुनाव यात्रा शुरू करने का अनुरोध किया था। उन्होंने यहीं वह बयान दिया था, जिसकी भाजपा ने निंदा की थी, वह यहां से अपनी मेगा रैली शुरू करेंगे।'
3 of 6
राहुल गांधी, जयराम रमेश
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
गुजरात के भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि मामला
मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर गुजरात के एक भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और इसे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान बताया था। हालांकि, अदालत के फैसले के बाद भी राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार किया है। शुक्रवार को उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिसके बाद विपक्ष ने भारी हंगामा किया था। इसको लेकर 18 विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार की आलोचना की।
यह भी पढ़ें: बीते पांच साल में कितनी बदली कर्नाटक की राजनीति, क्या हैं यहां के मौजूदा समीकरण? जानें
4 of 6
चुनाव आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, अकेले लड़ेगी कांग्रेस
इससे पहले आज चुनाव आयोग ने कर्नाटक में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी, जहां सत्तारूढ़ भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। कर्नाटक में 2018 में एचडी कुमारस्वामी की जनता दल (सेक्युलर) के साथ सरकार बनाने वाली कांग्रेस एक साल बाद सत्ता से बाहर हो गई थी। कई विधायकों के पार्टी छोड़ने के साथ ही गठबंधन सरकार गिर गई थी। दोनों दलों ने भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाया था। इस बार कांग्रेस फिर अकेले चुनाव लड़ रही है।
5 of 6
डीके शिवकुमार, अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
त्रिशंकु विधानसभा का सवाल ही नहीं : कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख
रिपोर्ट के मुताबिक यह पूछे जाने पर कि क्या त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में पार्टी फिर से कुमारस्वामी की जेडीएस के साथ चुनाव बाद गठबंधन करेगी, डीके शिवकुमार ने कहा- "त्रिशंकु विधानसभा का कोई सवाल ही नहीं है। हमारी सबसे बड़ी पार्टी होगी।"