{"_id":"644e2a221788ded9b20dbdf5","slug":"karnataka-election-2023-priyanka-gandhi-target-bjp-pm-modi-rally-mallikarjun-kharge-news-updates-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi: 'भाजपा झूठे वादे करती है', प्रियंका गांधी ने बताया किन मुद्दों पर लड़ा जा रहा कर्नाटक चुनाव?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Priyanka Gandhi: 'भाजपा झूठे वादे करती है', प्रियंका गांधी ने बताया किन मुद्दों पर लड़ा जा रहा कर्नाटक चुनाव?
Sun, 30 Apr 2023 02:14 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:14 PM IST
सार
प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के काम को देखा होगा और आप सभी को विश्वास है कि हम जनता के लिए काम करेंगे। यह चुनाव जनता के नेता का चुनाव है। सभी लोग जानते हैं कि उन्हें लूटा गया
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां पूरा जो लगा रही हैं। यही वजह है कि बड़े-बड़े नेता कर्नाटक दौरे पर हैं और अपनी अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज कर्नाटक के बेलगावी में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
'झूठे वादे करती है भाजपा'
बेलगावी के खानापुर में प्रियंका गांधी ने कहा कि 'भाजपा झूठे वादे करते ही और कभी उन्हें पूरा नहीं करती लेकिन कांग्रेस अपने सारे वादे पूरे करती है। कांग्रेस ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के काम को देखा होगा और आप सभी को विश्वास है कि हम जनता के लिए काम करेंगे।'
विज्ञापन
#WATCH | BJP has betrayed the public at all levels. BJP is trying to divert the public from the main topic which is unemployment, no development work done etc. Our issues are clear, we will not divert the public from the main issues. This election is for the public to choose… pic.twitter.com/0teUGCpTIT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 30, 2023
प्रियंका गांधी ने गिनाए चुनाव के मुद्दे
मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 'भाजपा ने जनता को हर स्तर पर धोखा दिया है। भाजपा जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाना चाहती है, जो है बेरोजगारी, विकास का ना होना वगैरह वगैरह। हमारे लिए मुद्दे साफ है और हम जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटने नहीं देंगे। यह चुनाव जनता के नेता का चुनाव है। सभी लोग जानते हैं कि उन्हें लूटा गया और अब लोग बदलाव चाहते हैं।'