फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election 2023 nomination withdrawal ends congress bjp priyanka gandhi news updates

Karnataka Election: आरक्षण विवाद पर बोले डीके शिवकुमार- 'भाजपा सरकार गंभीर नहीं है और वह बुरी तरह फेल हुए'

Tue, 25 Apr 2023 03:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Apr 2023 03:12 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैसूर और चामराजनगर का दौरा करने वाली हैं। ये इलाके वोक्कालिगा समुदाय का गढ़ माने जाते हैं।

विज्ञापन
karnataka election 2023 nomination withdrawal ends congress bjp priyanka gandhi news updates
कर्नाटक चुनाव के प्रचार चरम पर पहुंचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भाजपा सरकार द्वारा मुस्लिमों के 4 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने के फैसले पर कहा कि भाजपा सरकार गंभीर नहीं है, वो जानते हैं कि वह बुरी तरह फेल हुए हैं। उन्होंने कानून के मुताबिक काम नहीं किया और हलफनामे में भी बुरी तरह  असफल हुए। सिर्फ चुनाव के लिए उन्होंने कुछ चॉकलेट बांटे और उसमें वो बुरी तरह असफल हुए। बता दें कि सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई तक सुनवाई टाल दी है। 

विज्ञापन


केएस ईश्वरप्पा का बयान चर्चा में
कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अपने एक बयान में कहा है कि हमें मुसलमानों का एक भी वोट नहीं चाहिए। वीरशैव-लिंगायत के धार्मिक बंटवारे के मुद्दे पर हुई बैठक के दौरान ईश्वरप्पा ने ये बयान दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे। कर्नाटक में चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई आज हुबली और पश्चिम धारवाड़ सीट पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


517 ने नामांकन लिया वापस
कर्नाटक चुनाव में नामांकन वापस लेने का सोमवार को आखिरी दिन था। चुनाव अधिकारियों ने बताया है कि 517 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, जिसके बाद अब चुनाव की रेस में कुल 2,613 उम्मीदवार बचे हैं। साथ ही राज्य में अब चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है और कांग्रेस और भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी का कर्नाटक दौरा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैसूर और चामराजनगर का दौरा करने वाली हैं। ये इलाके वोक्कालिगा समुदाय का गढ़ माने जाते हैं। प्रियंका गांधी पुराने मैसूर के इलाके में चुनाव प्रचार करेंगी। कर्नाटक भाजपा में आपसी खींचतान की खबरों के बीच कांग्रेस ने अपना चुाव प्रचार तेज कर दिया है ताकि राज्य में फिर से सत्ता पर काबिज हुआ जाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed