फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka election 2023: district wise voting percentage in southern states and previous trends

Karnataka: कर्नाटक में चिकबल्लपुर जिले में सबसे अधिक वोटिंग, बीबीएमपी साउथ में महज 52 फीसदी ने किया मतदान

Thu, 11 May 2023 03:47 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 11 May 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्नाटक में सभी 224 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में 72.82 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा वोटिंग चिकबल्लपुर जिले में हुई। जिले में इस बार 85.83 फीसदी वोटिंग हुई। 
loader
Karnataka election 2023: district wise voting percentage in southern states and previous trends
कर्नाटक चुनाव - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में 72.82 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है। इसके साथ ही राज्य में उतरे 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब 13 मई को पता चलेगा कि जनता ने किसे चुना। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान - फोटो : ANI
तीन जिले जहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान
अंतिम आंकड़ों के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग चिकबल्लपुर जिले में हुई। जिले में इस बार 85.83 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद रामनगरम में 84.98% और मंड्या में 84.36% मतदान हुआ। 

सबसे कम मतदान 
सबसे कम मतदान बीबीएमपी साउथ में जिले में हुआ। यहां 52.80 फीसदी वोटिंग ही हुई। इसके बाद बीबीएमपी नार्थ में 52.88% और बीबीएमपी सेंट्रल में 55.45% मतदान दर्ज किया गया। 

किस जिले में कितना मतदान  

जिला कुल मतदान %
बीबीएमपी सेंट्रल 55.45
बीबीएमपी नार्थ 52.88
बीबीएमपी साऊथ 52.80
बागलकोट 74.63
बंगलुरु ग्रामीण 83.76
बंगलुरु शहर 56.98
बेलगावी 76.61
बेल्लारी 76.23
बीदर 71.50
बीजापुर 70.78
चामराजनगर 81.62
चिकबल्लपुर 85.83
चिकमंगलूर 77.89
चित्रदुर्ग 81.20
दक्षिण कन्नड़ 76.15
दावणगेरे 78.11
धारवाड़ 73.14
गादग 75.21
गुलबर्गा 65.22
हासन 81.70
हावेरी 81.17
कोडागू 74.74
कोलार 72.23
कोप्पल 81.45
मंड्या 84.36
मैसूर 75.06
रायचूर 69.79
रामनगरम 84.98
शिमोग्गा 77.22
तुमकुरु 83.49
उडुपी 78.46
उत्तर कन्नड़ 76.72
विजयनगर 77.62
यादगीर 66.66

2018 में कितना हुआ था मतदान?
2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल 72.10% वोटिंग हुई। इसमें 72.68% पुरुषों, 71.53% महिलाओं और 10% थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने वोट डाला। 224 सीटों वाली विधानसभा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। पार्टी को कुल 36.22 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस के खाते में 80 सीटें आई। हालांकि, उसका मत प्रतिशत भाजपा से ज्यादा 38.04 प्रतिशत रहा। जेडीएस के 37 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की। उसे कुल 18.36 फीसदी वोट मिले।

इन सीटों पर 2018 में सबसे ज्यादा वोट पड़े
2018 में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा वोटिंग होसकोटे सीट में दर्ज की गई थी। यहां कुल 90.33 फीसदी वोट डाले गए थे। इसके बाद श्रीनिवासपुर में 89.56% और मेलूकोटे में 89.50% मतदान हुआ था।

इन सीटों पर 2018 में सबसे कम वोट पड़े
पिछले चुनाव में सबसे कम वोटिंग बोम्मनहल्ली सीट में हुई थी। यहां 47.22 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद दसरहल्ली सीट पर 48.07 फीसदी मतदान हुआ था। सीवीरमण नगर 49.07% में वोटिंग हुई थी। जो सबसे कम मतदान वाली सीटों में तीसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed