फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka election 2023 congress manifesto ban bajrang dal protest erupted by hindu outfit pm modi

Karnataka: बजरंग दल पर प्रतिबंध के कांग्रेस के वादे पर गरमाई सियासत, सड़कों पर उतरने की तैयारी में हिंदू संगठन

Wed, 03 May 2023 01:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 03 May 2023 01:00 PM IST
सार

कर्नाटक में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी कांग्रेस के इस वादे को मुस्लिम मतदाताओं का तुष्टिकरण करने की कोशिश बताया है। 

विज्ञापन
Karnataka election 2023 congress manifesto ban bajrang dal protest erupted by hindu outfit pm modi
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक चुनाव के लिए मंगलवार को जारी कांग्रेस के घोषणापत्र में विश्व हिंदू परिषद की युवा ईकाई बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि वो सभी संगठन, जो जाति और धर्म के आधार पर समुदायों में नफरत और दुश्मनी फैलाते हैं, उन्हें प्रतिबंधित किया जाएगा। कांग्रेस के इस वादे से सियासत गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कर्नाटक में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी कांग्रेस के इस वादे को मुस्लिम मतदाताओं का तुष्टिकरण करने की कोशिश बताया है। 

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन करेगी बजरंग दल
कांग्रेस के बजरंग दल पर बैन लगाने के वादे पर बजरंग दल ने विरोध शुरू कर दिया है। इसी विरोध के तहत बजरंग दल आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगा। साथ ही कर्नाटक में भी जगह-जगह बजरंग दल से जुड़े लोग कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इन विरोध प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


'मुस्लिम वोटबैंक के लिए लगा रहे प्रतिबंध'
बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने कहा है कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया, उसमें बजरंग दल और पीएफआई को एक साथ दिखाया गया है। यह बेहद शर्मनाक है कि वह देश और समाज के भले के लिए काम करने वाले संगठन की, आतंकी घटनाओं को प्रोत्साहित करने वाले संगठन से तुलना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल नेता ने कहा कि वह मुस्लिम वोट पाने के लिए हम पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। उन्होंने हमेशा धर्म के नाम पर समाज को बांटा है। बजरंग दल कांग्रेस के इस शर्मनाक कृत्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। 



पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर हमला
बजरंग दल पर बैन लगाने के कांग्रेस के वादे पर प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'पहले कांग्रेस ने भगवान राम को ताले में बंद किया और अब वह जय बजरंग बली बोलने वालों को ताले में बंद करना चाहते हैं।'


विजयंगारा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं भगवान हनुमान की धरती पर आया हूं और ये मेरा सौभाग्य है लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि जब मैं इस धरती को सम्मान देने आया हू्ं तभी कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह भगवान हनुमान को कैद करेगी। कांग्रेस को पहले श्री राम से दिक्कत थी और अब उन्हें उन लोगों से भी दिक्कत है जो जय बजरंग बली बोलते हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed