फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Digamber Jain Mahasabha demanding immediate investigation cbi into Acharya Kamkumar Nandi killing

Karnataka: आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या की जांच CBI से कराने की मांग, दिगंबर जैन महासभा ने CM को लिखा पत्र

Wed, 12 Jul 2023 07:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Jul 2023 07:24 PM IST
सार

Karnataka: अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या की उचित जांच सरकारी एजेंसी या सीबीआई से तत्काल कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Karnataka: Digamber Jain Mahasabha demanding immediate investigation cbi into Acharya Kamkumar Nandi killing
आचार्य कामकुमार नंदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या की उचित जांच सरकारी एजेंसी या सीबीआई से तत्काल कराने की मांग की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया, 5 जुलाई 2023 को बेलगावी के चिक्कोडी में दिगंबर जैन मुनि आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की हत्या की खबर सुनकर आप निश्चित रूप से आश्चर्यचकित और हैरान होंगे। आचार्य कामकुमार को आखिरी बार उनके भक्तों ने 5 जुलाई को रात लगभग 10 बजे देखा था। आचार्य कामकुमार नंदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ने चिक्कोडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है, 'आचार्य कामकुमार की निर्मम हत्या से पूरे देश का दिगंबर जैन समाज क्षुब्ध और स्तब्ध है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि उचित सरकारी एजेंसी या सीबीआई द्वारा इस भयावह हत्या की उचित जांच की जाए। दोषियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए और न्याय की सहायता के लिए कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए और पूरे देश के जैन समुदाय को इस दुख से राहत दिलाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed