फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says There is discontent in the BJP

Karnataka: ‘छह माह बाद भी खुद नेता नहीं चुन पाए’, कांग्रेस में असंतोष के दावों को लेकर BJP पर शिवकुमार का तंज

Fri, 03 Nov 2023 10:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 03 Nov 2023 10:16 AM IST
सार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य का नाम कर्नाटक किए हुए 50 साल हो गए हैं। राज्य के लोगों और सरकार के पास इसे मनाने का मौका है। सरकार ने पूरे साल जश्न मनाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says There is discontent in the BJP
डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य के स्थापना दिवस और साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा छह माह बाद भी नेता नहीं चुन पाए हैं। 

विज्ञापन


राज्य का नाम बदले हुए 50 साल
उन्होंने कहा कि राज्य का नाम कर्नाटक किए हुए 50 साल हो गए हैं। राज्य के लोगों और सरकार के पास इसे मनाने का मौका है। सरकार ने पूरे साल जश्न मनाने का फैसला किया है। स्थापना दिवस पर कन्नड़ ज्योति को लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, गडग में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस स्वर्ण जयंती के अवसर पर पहले ही भुवनेश्वरी भवन के निर्माण की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों के चयन को लेकर सर्वे …
पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार से पूछा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन को लेकर सर्वे कहां तक पहुंचा है, इस पर उन्होंने कहा, ‘हमने पहले ही मंत्रियों को संबंधित जिलों में भेज दिया है। वो हमें वहां के बारे में बताएंगे। करीब 75 फीसदी कार्यकर्ताओं, विधायकों और स्थानीय नेताओं ने राय एकत्र कर ली है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के नेताओं ने कुछ मार्गदर्शन दिया है और उसके आधार पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कुछ मानदंड तय किए हैं।

पार्टी में अंसतोष कहां
पार्टी में असंतोष की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा, ‘हमारी पार्टी में असंतोष कहां है? भाजपा में असंतोष है और इसी वजह से वे अपने नेता नहीं चुन पा रहे हैं। क्या आपने देखा है कोई राज्य या देश जहां सरकार गठन के पांच या छह महीने बीत जाने के बाद भी विपक्ष का नेता नहीं चुना गया है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed