फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka deputy cm DK Shivakumar out of the race for the post of CM said High command advised to be patient

Karnataka: CM पद की दौड़ से निकले डीके शिवकुमार, कहा- आला कमान ने धैर्य रखने की सलाह दी

Sat, 03 Jun 2023 04:30 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 03 Jun 2023 04:30 PM IST
सार

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर थे। यहां उन्होंने कहा कि आप लोगों की इच्छा थी कि मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखें वह कभी झूठी नहीं होगी। बस थोड़ा धैर्य रखना है। सभा को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने बताया कि आप लोगों ने मुझे अधिक संख्या में वोट दिए।

विज्ञापन
Karnataka deputy cm DK Shivakumar out of the race for the post of CM said High command advised to be patient
डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कहना है कि अब वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए है। अभी वह धैर्य रखेंगे। उनका कहना है कि कांग्रेस आलाकमान और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी है। 

विज्ञापन

जनता का किया धन्यवाद
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर थे। यहां उन्होंने कहा कि आप लोगों की इच्छा थी कि मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखें वह कभी झूठी नहीं होगी। बस थोड़ा धैर्य रखना है। सभा को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने बताया कि आप लोगों ने मुझे अधिक संख्या में वोट दिए। क्योंकि आप लोग चाहते थे कि मैं मुख्यमंत्री बनूं। लेकिन अब फैसला हो चुका है। इसमें अब कुछ नहीं कर सकते। दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे धैर्य रखने की सलाह दी है। मैं अपने बड़ों की सलाह को सिर झुकाकर मान रहा हूं। मुझे धैर्य रखना होगा। सभा में उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि मुझे मुख्यमंत्री के पद पर देखने की आप लोगों की इच्छा कभी गलत नहीं होगी, बस थोड़ा सा धैर्य बनाए रखना है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने अपने मतदाताओं का धन्यवाद किया है क्योंकि उन्होंने शिवकुमार को बड़ी संख्या में जिताया है। उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने शुभचिंतकों के आशीर्वाद और जनता को धन्यवाद देने आया हूं कि आप लोगों ने मुझपर भरोसा जताया और मुझे विजयी बनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अपने चाहने वालों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों आने वाले हैं, इसकी तैयारियां शुरू कर दो।

सिद्धारमैया के नाम पर लगी थी मुहर
पिछले महीने आए चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने अधिक सीटें जीतकर कर्नाटक में जीत दर्ज की। इसके बाद दिल्ली दरबार मुख्यमंत्री पद की तलाश में जुट गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए तमाम नेता दौड़ में शामिल थे, जिनमें सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सबसे आगे थे। काफी मंथन के बाद 10 जनपथ ने सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगाई और मुख्यमंत्री के रूप में उनकी ताजपोशी की गई। इस वजह शिवकुमार को सिर्फ डिप्टी सीएम के पद से संतोष करना पड़ा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed