{"_id":"641ee800e743fa2e1b0f5305","slug":"karnataka-dakshina-kannada-labourers-feared-being-trapped-under-debris-after-mudslide-during-wall-construction-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: दक्षिण कन्नड़ में दीवार बनाने के दौरान भूस्खलन, तीन की मौत; कुछ मजदूरों के दबे होने की खबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: दक्षिण कन्नड़ में दीवार बनाने के दौरान भूस्खलन, तीन की मौत; कुछ मजदूरों के दबे होने की खबर
Sat, 25 Mar 2023 08:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 25 Mar 2023 08:40 PM IST
विज्ञापन
Karnataka
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया में एक घर की दीवार बनाने के दौरान आए भूस्खलन में निर्माण कार्य में लगे कुछ मजदूर दब गए। दक्षिण कन्नड़ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुलिया में आज हुई भूस्खलन की घटना में तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सोमशेखर रेड्डी, शांतव्वा और चंद्रप्पा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दक्षिण कन्नड़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विक्रम आमटे ने कहा कि पीड़ितों में से एक के भाई द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर घर के मालिक अबूबकेर, राजमिस्त्री नागराज और इंजीनियर विजय कुमार के खिलाफ उनकी लापरवाही के लिए मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, हिमाचल प्रदेश के भीबाग (Bhibagh) के पास भी शनिवार सुबह भूस्खलन हुआ। डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) ने बताया कि भूस्खलन की वजह से सड़कें भी बह गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। लाहौल और स्पीति के डीईओसी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन