फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka couple from Bengaluru found cobra in their Amazon package containing an Xbox controller

Karnataka: अमेजन से ऑर्डर किया सामान, डिलिवरी के बाद पैकेज खोला तो निकला कोबरा? देखें चौंकाने वाली तस्वीर

Wed, 19 Jun 2024 10:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 19 Jun 2024 10:08 AM IST
सार

पैकेज के अंदर सांप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाल्टी के अंदर आधा खुला अमेजन पैकेज रखा हुआ है। पैकेजिंग टेप में फंसा एक सांप छटपटा रहा है और भागने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
Karnataka couple from Bengaluru found cobra in their Amazon package containing an Xbox controller
Cobra - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि यहां एक कपल को अपने अमेजन पैकेज में एक कोबरा मिला। सांप पैकेजिंग टेप से चिपका हुआ था। जानकारी के मुताबिक, कपल ने दावा किया कि उन्हें अपने अमेजन पैकेज के अंदर एक जिंदा कोबरा मिला। उन्होंने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से एक्सबॉक्स (Xbox) कंट्रोलर ऑर्डर किया था, लेकिन जब उन्हें पैकेज मिला तो उनके होश उड़ गए। पार्सल खोलने पर उन्होंने एक सांप देखा।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्या है मामला?
उन्होंने बताया कि हमने दो दिन पहले अमेजन से कुछ सामान ऑर्डर किया था। जब हमें पैकेज मिला तो उसमें एक जिंदा सांप भी था। पैकेज को डिलीवरी पार्टनर ने सीधे हमें सौंप दिया। हम सरजापुर रोड पर रहते हैं और हमने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। साथ ही हमारे साथ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने इस पूरी घटना को देखा है। हालांकि, उन्हें रिफंड मिल गया है, लेकिन इस घटना से उनकी जान को खतरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कोई मुआवजा या आधिकारिक माफी नहीं मिली'
उन्होंने बताया कि हमें पूरा रिफंड मिला, लेकिन एक बेहद जहरीले सांप के साथ अपनी जान जोखिम में डालने के लिए हमें क्या ही मिलेगा? यह अमेजन की लापरवाही है। यह उनके उनके खराब परिवहन और वेयरहाउसिंग सिस्टम की लापरवाही है। यह सीधे-सीधे सुरक्षा उल्लंघन है। सुरक्षा में इतनी गंभीर चूक के लिए जवाबदेही कहां है? उन्होंने पूरा रिफंड किया है, लेकिन इसके अलावा कोई मुआवजा या आधिकारिक माफी नहीं मिली।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पैकेज के अंदर सांप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाल्टी के अंदर आधा खुला अमेजन पैकेज रखा हुआ है। पैकेजिंग टेप में फंसा एक सांप छटपटा रहा है और भागने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed