फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka contractors again accused of demanding commission said they will write letter to PM Modi again

Karnataka Commission Row: ठेकेदार संघ ने किया एलान- PM को लिखेंगे एक और पत्र, CM बोम्मई ने दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 24 Aug 2022 09:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 24 Aug 2022 09:48 PM IST
सार

कर्नाटक में ठेकेदारों से कमीशन मांगे जाने का मामले में राज्य ठेकेदार संघ ने कहा है कि वह पीएम मोदी को एक और पत्र लिखेंगे। वहीं सीएम बासवराज बोम्मई ने आरोपों को लेकर कहा कि ये आधारहीन आरोप और कुछ नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित है।

विज्ञापन
Karnataka contractors again accused of demanding commission said they will write letter to PM Modi again
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में ठेकेदारों से कमीशन मांगे जाने का मामला अभी शांत होता नहीं दिख रहा है। राज्य ठेकेदार संघ ने बुधवार को कहा कि इस संबंध में वे प्रधानमंत्री को एक और पत्र लिखेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि वह इस मामले में स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

विज्ञापन


राज्य ठेकेदार संघ ने लगाया आरोप
अपने अध्यक्ष डी केम्पन्ना के नेतृत्व में एक एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कांग्रेस नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि बोम्मई सरकार में पूरी व्यवस्था भ्रष्ट है। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों और विधायकों पर 40 प्रतिशत की कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


केम्पन्ना ने कहा कि हम एक साल से ज्यादा समय से लड़ रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ है। इस भ्रष्टाचार में सभी दलों के लोग शामिल हैं। भ्रष्टाचार अकेले भाजपा या कांग्रेस या जद (एस) का नहीं है। उन्होंने कहा कि लड़ने की जरूरत है इसलिए 40 फीसदी कमीशन के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी को लिखेंगे एक और पत्र
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन प्रधानमंत्री को उनके स्वतंत्रता दिवस के भाषण की सराहना करते हुए एक पत्र लिखेगा कि भ्रष्टाचार देश का पहला दुश्मन है। उन्होंने आगे कहा कि हम उनसे पूछेंगे कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी कड़ी टिप्पणी के बावजूद कुछ भी नहीं हो रहा है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि शायद अगले 15 दिनों में हम प्रधानमंत्री को पत्र भेज देंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार के आरोप को साबित करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि एक स्वतंत्र न्यायिक जांच हो।

इससे पहले भी लिखा था पत्र
गौरतलब है कि इससे पहले ठेकेदारों के संगठन ने पिछले साल जुलाई में आयोग के आरोपों के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में एसोसिएशन ने कर्नाटक सरकार के मंत्रियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और अन्य लोगों पर उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया था। 

इस बीच केम्पन्ना ने कोलार जिले के प्रभारी मंत्री (मुनिरथना) पर बिना नाम लिए अधिकारियों द्वारा पैसे लेने और धमकी देने के आरोप लगाए। वहीं, मुनिरथना ने आरोपों से इनकार कर दिया। उन्होंने केम्पन्ना से आरोपों के सबूत मांगते हुए कहा कि वह अपने वकीलों के साथ चर्चा करेंगे और गुरुवार को कानूनी रूप से जवाब देंगे।


सीएम बासवराज बोम्मई ने दी ये प्रतिक्रिया 
राज्य ठेकेदार संघ द्वारा सरकार के विरुद्ध लगाए गए 40 प्रतिशत कमीशन के आरोपों को सीएम बासवराज बोम्मई ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप विपक्ष की चाल हैं क्योंकि यह आरोप नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद लगाया गया था।उन्होंने कहा कि ऐसे दावों की कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने कहा कि आधारहीन आरोप और कुछ नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने आगे कहा कि अगर उनके पास कोई विशेष शिकायत है, तो वे लोकायुक्त के पास जाकर शिकायत दे सकते हैं। लोकायुक्त को पूरी स्वतंत्रता है, वह जांच करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed