फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Contractor Santosh Patil death: CM Basavaraj Bommai rejects interference in inquiry

कर्नाटक: ठेकेदार की कथित आत्महत्या मामले में सीएम बोम्मई ने हस्तक्षेप से किया इंकार, कहा- कांग्रेस वकील और जज खुद ही बनना चाहती है

Sat, 16 Apr 2022 01:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Apr 2022 01:14 PM IST
सार

बोम्मई ने कहा कि, संतोष पाटिल की आत्महत्या की जांच की जा रही है। उनका पोस्टमार्टम हो चुका है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Karnataka Contractor Santosh Patil death: CM Basavaraj Bommai rejects interference in inquiry
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से इंकार किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस इस मामले में जांचकर्ता, वकील और जज बनना चाहती है। बोम्मई ने कहा कि, संतोष पाटिल की आत्महत्या की जांच की जा रही है। उनका पोस्टमार्टम हो चुका है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


जांच के आधार पर जोड़ी जाएंगी धाराएं
दरअसल, संतोष पाटिल मामले में पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा का नाम सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं। ईश्वरप्पा के खिलाफ अभी तक भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज नहीं किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमने शिकायत के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की है और जांच जारी है। जांच की प्रगति के आधार पर और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। 
विज्ञापन


सब कुछ कानून के आधार पर होगा 
सीएम बोम्मई ने कहा कि, इस मामले में कांग्रेस खुद ही वकील और जज बनना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। हर कोई जानता है कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने कई मामलों को कैसे बंद किया था। संतोष पाटिल मामले में कब, किस धारा को लागू करना है, यह सबकुछ कानून के आधार पर ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि, इस मामले में सरकार के स्तर पर किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ठेकेदार संतोष पाटिल ने हाल ही में कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। पाटिल ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने काम के बदले 40 प्रतिशत कमीशन देने की मांग की थी। इसके संबंध ने संतोष पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र लिखकर मंत्री की शिकायत भी की थी। इसके बाद शुक्रवार को ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed