{"_id":"640c1e1e3d6407b9990e8536","slug":"karnataka-congress-working-president-r-dhruvnarayan-dies-of-heart-attack-rahul-gandhi-expresses-grief-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख
Sat, 11 Mar 2023 11:54 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:54 AM IST
सार
मैसूरु के डीआरएम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर डॉ. मंजूनाथ ने कहा, 'आर ध्रुवनारायण को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, उनका ड्राइवर उन्हें सुबह करीब 6.40 बजे अस्पताल ले आया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।'
विज्ञापन
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण का शनिवार सुबह मैसूरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। मैसूरु के डीआरएम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने कांग्रेस नेता के निधन की पुष्टि की है।
अस्पताल के डॉक्टर डॉ. मंजूनाथ ने कहा, 'आर ध्रुवनारायण को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, उनका ड्राइवर उन्हें सुबह करीब 6.40 बजे अस्पताल ले आया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।'
राहुल ने पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ध्रुवनायण के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, 'पूर्व सांसद, श्री आर ध्रुवनारायण के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता, वह सामाजिक न्याय के एक चैंपियन थे। उनका जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।' बता दें, ध्रुवनारायण 2009 से 2019 तक चामराजनगर लोकसभा सीट से सांसद थे।
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला और श्रीनिवास बीवी ने निधन पर जताया दुख
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ध्रुवनारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कोई भी शब्द हमारे सदा मुस्कुराने वाले दोस्त, हमारे नेता और आसानी से कांग्रेस के सबसे समर्पित सिपाही, ध्रुवनारायण की अपूरणीय क्षति का वर्णन नहीं कर सकता है। हम आपको हमेशा याद करेंगे।'
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी कर्नाटक इकाई के कांग्रेस नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'शब्दों से परे हैरान और दुखी हूं। आर ध्रुवनारायण जी, पूर्व सांसद और केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष जैसे नेता के निधन से मेरा दिल टूट गया।'