फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress puts up posters Tipu Sultan Non inclusion of Nehru Siddaramaiah calls CM Bommai RSS slave

कर्नाटक में पोस्टर वार: बेंगलुरु में लगाए टीपू सुल्तान के पोस्टर, कांग्रेस ने सीएम बोम्मई को लेकर कही यह बात

Sun, 14 Aug 2022 06:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 14 Aug 2022 06:21 PM IST
सार

कांग्रेस ने कर्नाटक की बोम्मई सरकार को  भी घेरा। दरअसल, बोम्मई सरकार ने समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों की सूची दी गई, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम शामिल नहीं किया गया। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Karnataka Congress puts up posters Tipu Sultan Non inclusion of Nehru Siddaramaiah calls CM Bommai RSS slave
Karnataka - फोटो : ANI

विस्तार

भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत कर्नाटक में कांग्रेस भी कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। हालांकि, इस जश्न के बीच प्रदेश में पोस्टर वार शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने राज्य में फ्रीडम मार्च निकालने का एलान किया था।

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हडसन सर्किल में शनिवार रात को विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए थे। इसमें टीपू सुल्तान का पोस्टर भी शामिल था। इन पोस्टर्स को अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया। इसके बाद राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा है। वे कांग्रेस के स्वतंत्रता मार्च को पचा नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस ने कर्नाटक की बोम्मई सरकार को  भी घेरा। दरअसल, बोम्मई सरकार ने समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों की सूची दी गई, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम शामिल नहीं किया गया। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुलाम होने का आरोप लगाया।


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सिलसिलेवार ट्वीट किए। उन्होंने सावरकर पर भी हमला बोला। उन्होंने सावरकर पर अपने बचाव के लिए ब्रिटिश अधिकारियों से विनती करने का आरोप लगाया और ब्रिटिश कठपुतली के तौर पर कार्य करने की बात कही। दरअसल, सावरकर को विज्ञापन में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि बोम्मई को यह याद रखना चाहिए कि नेहरू ने लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने इसके लिए कई पत्र और किताबें लिखीं थीं। अंग्रेजों ने उन्हें नौ साल के लिए जेल में डाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed