फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress President DK Shivakumar gets emotional on his party comfortable victory

Karnataka Result: कांग्रेस की आसान जीत पर भावुक हुए डीके शिवकुमार, कार्यकर्ताओं-पार्टी नेताओं को दिया श्रेय

Sat, 13 May 2023 01:37 PM IST
देव कश्यप एएनआई, बेंगलुरु।
एएनआई, बेंगलुरु। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 13 May 2023 01:37 PM IST
सार

राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की आसान जीत पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार के आंखों से आंसू भी झलके। 

विज्ञापन
Karnataka Congress President DK Shivakumar gets emotional on his party comfortable victory
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कांग्रेस बहुमत के लिए जरूरी 113 सीटों से कहीं ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा इसके मुकाबले काफी पीछे है। दक्षिण का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले इस राज्य में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर सत्ता में वापसी कर रही है।

विज्ञापन


राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की आसान जीत पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार के आंखों से आंसू भी झलके। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं को दिया जीत का श्रेय
उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को देता हूं। जिन्होंने बूथ स्तर, विधानसभा और जिला स्तर पर इतनी मेहनत की। जनता ने झूठ का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पार्टी के सभी नेताओं के संयुक्त मेहनत से संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार ने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था। यह कहते हुए उनके आंखों से आंसू भी झलक गए।

उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए सिद्धारमैया समेत राज्य के पार्टी के सभी विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाया। यह किसी एक की कोशिश से संभव नहीं हुआ है, इसमें सभी की मेहनत शामिल है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed