फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka congress mlcs in assembly forcefully remove chairman of legislative council bjp jds deputy chairman

कर्नाटकः विधान परिषद में बवाल, सभापति की कुर्सी पर बैठे डिप्टी चेयरमैन को बलपूर्वक उठाया

Tue, 15 Dec 2020 01:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 15 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
karnataka congress mlcs in assembly forcefully remove chairman of legislative council bjp jds deputy chairman
कर्नाटक विधान परिषद में हंगामा करते सदस्य - फोटो : ANI

कर्नाटक विधान परिषद के एक दिनी विशेष सत्र में मंगलवार को भारी हंगामा हुआ। सत्तापक्ष व विपक्ष खासकर कांग्रेस के एमएलसी के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और नौबत हाथापाई की आ गई। इसी दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने सभापति यानी चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे डिप्टी चेयरमैन को बलपूर्वक उठा दिया। उनके साथ धक्का-मुक्की व खींचतान की गई। वह कांग्रेस नेता व सदन के चेयरमैन के. प्रतापचंद्र शेट्टी के आसंदी पर बैठने से पहले उनकी कुर्सी पर बैठ गए थे। भारी हंगामे के बीच चेयरमैन शेट्टी ने विधान परिषद की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। 

विज्ञापन


कांग्रेस बोली, अवैध तरीके से बैठे थे इसलिए उठाया
इस पर कांग्रेस का कहना है कि डिप्टी चेयरमैन अवैध तरीके से चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे थे इसलिए हमने उन्हें उठा दिया। कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड़ ने कहा, ‘भाजपा और जेडीएस ने डिप्टी चेयरमैन को गैरकानूनी तरीके से उस वक्त चेयरमैन बना दिया, जब सदन में कामकाज नहीं चल रहा था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा इस तरह की असंवैधानिक चीजें कर रही है। कांग्रेस ने उन्हें चेयर से नीचे उतरने को कहा, हमें उन्हें बेदखल करना पड़ा क्योंकि वह अवैध तरीके से इस पर बैठे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन









भाजपा का आरोप, गुंडों की तरह व्यवहार किया
भाजपा एमएलसी लेहर सिंह सिरोया ने कहा, ‘कुछ एमएलसी ने विधान परिषद के चेयरमैन को जबरन हटाकर गुंडों की तरह व्यवहार किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हमने अपने परिषद के इतिहास में ऐसा शर्मनाक दिन कभी नहीं देखा। मुझे शर्म आ रही है कि जनता हमारे बारे में क्या सोच रही है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed