फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress MLA Roopkala accidentally hits parked cars during Stree Shakti Yojana launch

कर्नाटक में फ्री बस योजना: विधायक रूपकला ने चलाई बस, लगा दिया बैक गियर, कई गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त

Tue, 13 Jun 2023 10:34 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 13 Jun 2023 10:34 AM IST
सार

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करने के अपने वादे को पूरा किया है।  इस योजना के तहत राज्य भर में फ्री बस सेवा का लाभ महिलाओं को दिया जाएगा।

विज्ञापन
Karnataka Congress MLA Roopkala accidentally hits parked cars during Stree Shakti Yojana launch
कांग्रेस विधायक रूपकला ने चलाई बस। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद से सिद्दारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अपनी पांच गारंटियों को पूरा करने में लगी है। इसी क्रम में हाल ही में सिद्दारमैया सरकार ने अपनी शक्ति योजना का शुभारंभ किया है। खुद सीएम सिद्धारमैया ने इस योजना के शुभारंभ के मौके पर कंडक्टर बनकर महिला यात्रियों को यात्रा कराई थी। वहीं, अन्य इलाकों में कांग्रेस के विधायक और मंत्रियों ने इसकी शुरुआत की थी। इसी क्रम में कोलार गोल्ड फील्ड्स से कांग्रेस नेता रूपकला एम शशिधर ने  बस चलाई थी। तभी उन्होंने गलती से बैक गियर लगा दिया, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। 

विज्ञापन


विधायक रुपकला ने डाल दिया बैक गियर
दरअसल, कर्नाटक में 11 जून को शक्ति योजना की शुरुआत की गई थी। कोलार गोल्ड फील्ड्स इलाके में वहां से विधायक रूपकला एम शशिधर ने महिलाओं के लिए 'शक्ति योजना' का उद्घाटन करने के लिए केएसआरटीसी की बस चलाई थी। जब उन्होंने बस चलाई तभी हादसा भी हो गया था। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि वो बैक गियर लगा रही हैं, और बस पार्किंग में पीछे खड़ी अन्य गाड़ियों से टकरा जाती है। हालांकि जैसे ही ऐसा हुआ तभी पास में खड़े बस ड्राइवर ने आनन-फानन में स्टियरिंग पकड़ी और  स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पूरा किया वादा
बता दें कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करने के अपने वादे को पूरा किया है।  इस योजना के तहत राज्य भर में फ्री बस सेवा का लाभ महिलाओं को दिया जाएगा। इसके साथ ही आस-पास के अन्य राज्यों की 20 किलोमीटर की सीमा में भी कर्नाटक सरकार की बसों में यह लाभ दिया जाएगा। कांग्रेस ने चुनाव से पहले राज्य की जनता से पांच वादे किए थे, इन वादों को पार्टी ने पांच गारंटी का नाम दिया था। इन गारंटियों में मुफ्त बस सेवा के अलावा गृह ज्योति योजना, युवा निधि स्कीम, अन्न भाग्य योजना और गृहलक्ष्मी योजना शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


14 वर्षीय छात्रा की मौत
वहीं, कर्नाटक में हावेरी में सोमवार को भीड़ भरी बस के पायदान पर यात्रा कर रही एक 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। इस मामले में सरकारी बस चालक के खिलाफ आडूर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed