फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Congress MLA Jamir Khan says political rivalry behind ED raid

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक जमीर खान ने कहा- ईडी के छापे के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता

Tue, 10 Aug 2021 03:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 03:09 AM IST
सार

  • जमीर अहमद खान ने भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) पर उनके खिलाफ अभियान चलाने का भी लगाया आरोप 
  • पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उन आरोपों को सिरे से खारिज किया

विज्ञापन
Karnataka: Congress MLA Jamir Khan says political rivalry behind ED raid
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक बी.जेड. जमीर अहमद खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनसे जुड़े सभी ठिकानों पर हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों द्वारा छापे की वजह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) पर उनके खिलाफ अभियान चलाने का भी आरोप लगाया। हालांकि, जद (एस) के दूसरे सबसे प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, जिसमें उन्होंने ईडी अधिकारियों को शिकायत की थी।
विज्ञापन


हालांकि, भाजपा ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ईडी ने पांच अगस्त को खान के परिसरों पर छापेमारी की थी। खान ने कहा, यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से की गई। लोग मेरा विकास बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैंने लेकिन मुझे इसका सामना करना है और मैं करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4,000 करोड़ आईएमए घोटाले के संबंध में पूर्व कांग्रेस विधायक बी जेड जमीर अहमद खान की संपत्तियों पर छापा मारा था। इस पोंजी योजना को लेकर हजारों निवेशकों को निवेश के नाम पर धोखा दिया गया था। 

इस घोटाले का भंडाफोड़ जून 2019 में हुआ था। 5 अगस्त को बंगलूरू में कई स्थानों पर सुबह 6 बजे के आसपास छापेमारी शुरू हुई। इसे लेकर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि कुछ भी राजनीति से प्रेरित नहीं है। ईडी अपना कर्तव्य निभा रहा है, इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है।


मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कोविड के बारे में कहा कि हम विशेषज्ञों की सिफारिश पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। मैं शुक्रवार को उनके साथ दो मुद्दों पर अंतिम बैठक करूंगा। साथ ही तीसरी लहर की स्थिति में कोरोना प्रोटोकॉल क्या हो और स्कूलों को खोलने पर हमारा क्या रुख होना चाहिए, इस पर चर्चा होगी। फिर मैं सभी प्रतिनिधियों को बुलाऊंगा और आगे के आदेश दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed