Karnataka: '136 का सपोर्ट', 80-90 विधायकों के समर्थन के दावे के बीच बोले डीके शिवकुमार; सियासी हलचल तेज
Karnataka Congress: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी अंदरूनी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 80 से 90 विधायकों ने हाई कमान से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद का मौका देने का अनुरोध किया है। वहीं इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम की भी प्रतिक्रिया आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इकबाल हुसैन ने कहा, 'हमने यह मामला हाई कमान पर छोड़ दिया है। 80-90 विधायकों ने शीर्ष नेतृत्व से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए मौका देने का अनुरोध किया है। हम एक अनुशासित पार्टी हैं और हमें शालीनता से व्यवहार करना होगा। हमें यह पसंद नहीं है कि वह (यतींद्र सिद्धारमैया) बार-बार अपने पिता के पक्ष में बोलकर आलाकमान को शर्मिंदा कर रहे हैं। हर पिता अपने बेटे से प्यार करता है, और बेटा अपने पिता से, लेकिन राजनीति में हमें अनुशासन से काम लेना होता है। इस तरह के बयानों से दूसरों को उकसाना नहीं चाहिए।'
डीके शिवकुमार के खुले समर्थन में हुसैन
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी के मन में यही इच्छा है कि डीके शिवकुमार को मौका दिया जाए। हर कोई यही चाहता है, लेकिन हमें बयानबाजी से कोई भ्रम पैदा नहीं करना चाहिए, इसीलिए सब चुप हैं और कुछ लोग आपस में बात कर रहे हैं। मैं खुले दिल से, जैसा कि मैंने पहले दिन से कहा है यही मेरी इच्छा है कि डीके शिवकुमार को इसी कार्यकाल में मौका दिया जाए। वहीं कांग्रेस एमएलसी चन्नाराज हट्टीहोली ने भी कहा कि मेरी इच्छा है कि डीके शिवकुमार इस कार्यकाल में जल्द ही मुख्यमंत्री बनें।
मेरे पास 136 का आंकड़ा, बोले शिवकुमार
इधर, दिल्ली पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम शिवकुमार ने अपने समर्थक विधायकों के आंकड़े मीडिया को बता दिए। उनके दिल्ली पहुंचने पर जब मीडिया ने कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के 80 से 90 विधायकों के समर्थन के दावे पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरे पास 136 का आंकड़ा है। ऐसे में डिप्टी सीएम के बयान से सियासी हलचल तेज होना लाजमी है।
#WATCH | Karnataka Deputy CM DK Shivakumar arrives in Delhi.
— ANI (@ANI) February 10, 2026
When asked about his loyalist leader claiming more than 80 MLAs in his (Deputy CM) support, he says, "136." pic.twitter.com/ukYmjEPHVZ
दिल्ली में आलाकमान संग बैठक करेंगे शिवकुमार
पिछले हफ्ते यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा था कि कांग्रेस हाई कमान ने सिद्धारमैया को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने रहने की हरी झंडी दे दी है। वहीं यतींद्र के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि ऐसे बयान पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने यह बयान दिल्ली में एक पार्टी बैठक के लिए रवाना होने से पहले दिया। उन्होंने कहा कि वे आगामी राज्य चुनावों पर एआईसीसी की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Karnataka: बंगलूरू मेट्रो किराया बढ़ोतरी पर रोक, शिवकुमार बोले- फैसला राज्य सरकार का, केंद्र की भूमिका नहीं
पार्टी नेताओं को दी नसीहत
शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, 'आज मेरी एआईसीसी में विभिन्न चुनावों से संबंधित राजनीतिक मामलों पर बैठक है, इसलिए मैं (दिल्ली) जा रहा हूं। एआईसीसी ने मुझे बुलाया है क्योंकि तारीखों की घोषणा होनी बाकी है।' उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन के कयासों पर कहा कि इसमें कोई भ्रम नहीं है। जब दूसरे लोग मेरे पक्ष में या किसी विधायक या मंत्री के खिलाफ बयान देते हैं या राय देते हैं, तो इससे पार्टी को नुकसान होता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी से इस पर बोलने से मना किया है।
ये भी पढ़ें: Karnataka Politics: 'कांग्रेस आलाकमान का फैसला अंतिम', सीएम बदलने की अटकलों पर सिद्धारमैया के बयान से मची हलचल
'मैं और सीएम सिद्धारमैया जानते हैं कि हमने क्या बात की'
दिल्ली जाने से पहले मंगलवार को बंगलूरू में मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार ने पार्टी के अंदर के असमंजस पर बात करते हुए कहा, 'दूसरे लोगों को असमंजस हो सकता है; हमें कोई भ्रम नहीं है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मुझे पता है कि हमने क्या कहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री और मुझे पता है कि हमने किस बारे में बात की। हमने अलग-अलग या सीक्रेट में बात नहीं की। सिद्धारमैया, मैंने और पार्टी लीडरशिप ने मिलकर बात की, और हम उस समझ के अनुसार काम कर रहे हैं।'अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.