{"_id":"6593aaf57c4f79c53e022628","slug":"karnataka-congress-leader-compare-siddaramaiah-with-lord-ram-errupt-controversy-ram-mandir-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'सिद्धारमैया ही हमारे राम हैं...वह क्यों जाएंगे अयोध्या?' कांग्रेस नेता के बयान पर हुआ विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'सिद्धारमैया ही हमारे राम हैं...वह क्यों जाएंगे अयोध्या?' कांग्रेस नेता के बयान पर हुआ विवाद
Tue, 02 Jan 2024 12:00 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:00 PM IST
सार
कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि वह हिंदू देवी-देवताओं के बारे में सोच-समझकर बात करें।
विज्ञापन
सिद्धारमैया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस नेता एच आंजनेय ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की तुलना भगवान राम से की है, जिसे लेकर विवाद हो गया है। कांग्रेस नेता ने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया और कहा कि भाजपा लोगों को धर्म के आधार पर बांटती है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि वह हिंदू देवी-देवताओं के बारे में सोच-समझकर बात करें।
सिद्धारमैया को बताया 'राम'
मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए एच आंजनेय ने सीएम सिद्धारमैया के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि 'वह (सिद्धारमैया) हमारे राम हैं फिर वो क्यों प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या जाएंगे? वह अपने पैतृक गांव में स्थित राम मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।'
कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से सवाल करते हुए ही पूछा कि 'उन्हें (सिद्धारमैया) क्यों जाना चाहिए? जिस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, वह भाजपा के राम हैं। सिर्फ भाजपा के लोगों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। उन्हें ये सब करने दीजिए, हमारे राम तो हर जगह हैं। वह हमारे दिलों में हैं।' भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि 'भाजपा हमेशा से ही ऐसा करती है। वह धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है और फिर एक विशेष समुदाय को भड़काकर उनके वोट पाती है।'
विज्ञापन
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि वे राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों के पास घर नहीं हैं और वह गटर जैसे हालात में रहने को मजबूर हैं। वह खुले में रहने को मजबूर हैं। सरकार को लोगों के लिए किफायती घरों का निर्माण करना चाहिए और उन्हें अच्छा जीवन देना चाहिए। वही असली राम मंदिर होगा।
कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार
कांग्रेस नेता एच आंजनेय के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कांग्रेस नेता को चेतावनी देते हुए कहा कि 'वह हिंदू देवी-देवताओं के बारे में सोच समझकर बोलें।' उन्होंने कहा कि 'यह हमारा दुर्भाग्य है कि ऐसे बेवकूफ हिंदू विरोधी लोग हमारे मंत्री हैं।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन