फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress files complaint against Kumaraswamy remarks rural women Election Commission

Karnataka: कुमारस्वामी के इस बयान से खफा हुई कांग्रेस, गिरफ्तारी की मांग करते हुए खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा

Mon, 15 Apr 2024 07:45 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 15 Apr 2024 07:45 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में केपीसीसी ने आरोप लगाया कि कुमारस्वामी का यह बयान ग्रामीण महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। कुमारस्वामी ने सभी 28 संसदीय क्षेत्रों के पुरुष मतदाताओं को लुभाने के लिए यह बयान दिया था।

विज्ञापन
Karnataka Congress files complaint against Kumaraswamy remarks rural women Election Commission
डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस ने आयोग से जद(एस) नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जेडीएस कर्नाटक अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी की टिप्पणी से खफा है। दरअसल, शनिवार को तुमकुरु में एक रोड शो उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की पांच गारंटी योजनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं रास्ता भटक गई हैं।

विज्ञापन

केपीसीसी ने पत्र में चुनाव आयोग से की यह शिकायत
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में केपीसीसी ने आरोप लगाया कि कुमारस्वामी का यह बयान ग्रामीण महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। कुमारस्वामी ने सभी 28 संसदीय क्षेत्रों के पुरुष मतदाताओं को लुभाने के लिए यह बयान दिया था। पत्र में केपीसीसी ने आगे कहा कि कुमारस्वामी राज्य में भाजपा-जेडीएस की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। कांग्रेस की पांच गारंटियों से ग्रामीण महिलाएं काफी सशक्त हुईं हैं और अधिकांश महिला मतदाता वोट देने में रुचि दिखा रही हैं। कुमारस्वामी का यह बयान आदर्श आचार सहिंता के प्रावधानों सहित अन्य अधिनियमों का स्पष्ट उल्लंघन करता है। केपीसीसी ने मांग की है कि आयोग उनके बयान पर संज्ञान ले और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन

कुमारस्वामी ने दी प्रतिक्रिया; महिलाओं से मांगी माफी
कांग्रेस की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा, कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैंने उस दिन महिलाओं को मां कहकर संबोधित किया था। बावजूद इसके अगर मेरे किसी बयान से मेरी माताओं को ठेस पहुंची है तो मैं राज्य की सभी महिलाओं के प्रति खेद व्यक्त करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed