{"_id":"603ac2d2abe4d3303f099a32","slug":"karnataka-company-attaches-assets-worth-rs-84-crores-in-peculation-ed-action-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन मामले में कर्नाटक की कंपनी की 84 करोड़ की संपत्ति अटैच, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गबन मामले में कर्नाटक की कंपनी की 84 करोड़ की संपत्ति अटैच, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई
Sun, 28 Feb 2021 03:38 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 28 Feb 2021 03:38 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक की एक सहकारी समिति और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ गबन मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 84 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है। ईडी के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अटैच की गई संपत्ति में कृषि व गैर खेतिहर जमीन, इमारतें, रिहायशी फ्लैट और फैक्टरियां शामिल हैं।
विज्ञापन
ईडी के मुताबिक अटैच की गई संपत्तियां कनवा ग्रुप्स ऑफ कंपनीज के निदेशक एन ननजुंदैया, उनके परिवार के सदस्यों और कुछ संबंधी कंपनियों और कनवा सौहार्द कोऑपरेटिव क्रेडिट लिमिटेड के संस्थापक निदेशक हरीश एस के नाम पर हैं। इनका बाजार मूल्य 84.40 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
ईडी ने ननजुंदैया को पिछले साल अगस्त में बंगलूरू से गिरफ्तार किया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में है। ईडी ने इस मामले में बंगलूरू की विशेष अदालत में एक पूरक आरोपपत्र भी दाखिल किया है। ईडी के मुताबिक सोसायटी के नाम पर आरोपी व उसके प्रवर्तकों ने लोगों से भारी रिटर्न का झांसा देकर 650 करोड़ रुपये जुटाए थे।
विज्ञापन
इसके बाद इस पैसे का इस्तेमाल कनवा ग्रुप के विभिन्न खातों में जमा किए गए और निवेशकों को उनकी मूल रकम तक वापस नहीं की गई। ननजुंदैया इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड है और उसने अकेले कनवा ग्रुप के खाते में 180 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए।