फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka coalition: HD Deve Gowda rejects Siddaramaiah Supplementary budget suggestion

कर्नाटक: नहीं थम रहा कांग्रेस-जेडीएस का झगड़ा, बजट पर सिद्धारमैया और देवगौड़ा में ठनी

Wed, 27 Jun 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 27 Jun 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Karnataka coalition: HD Deve Gowda rejects Siddaramaiah Supplementary budget suggestion

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार पर सियासी संकट के बादल साफ होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। जद(एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा ने बुधवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के उस सुझाव को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि राज्य को नया बजट पेश करने की बजाए पूरक बजट पेश करना चाहिए। 

विज्ञापन


इस संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं सिद्धारमैया के सुझाव की आलोचना नहीं करना चाहता। उन्होंने पहले कई बजट पेश किए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री (एचडी कुमारस्वामी) कुछ नया नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि नई सरकार के लिए यह उचित है कि वह पूरक की बजाए नया बजट पेश करें।'
विज्ञापन


वहीं, सिद्धारमैया और कुमारस्वामी के बीच मतभेद की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले डीके शिवकुमार ने कहा, 'वहां कोई समस्या नहीं है। राहुल गांधी ने जो निर्णय लिया है हम उसका पालन करेंगे। कुछ लोग मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्र हित और पार्टी के हित को देख रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कुमारस्वामी  5 जुलाई को अपना पहला बजट पेश करने जा रहे हैं। इसी मामले को लेकर एचडी कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया से कोई मतभेद होने से इनकार किया है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed