फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddaramaiah writes letter to PM Modi to help child suffering from rare disease

Karnataka: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे की मदद के लिए CM सिद्धारमैया ने लगाई गुहार, PM मोदी को लिखा पत्र

Wed, 01 Nov 2023 10:07 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 10:07 PM IST
सार

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 15 महीने के बच्चे के लिए जीवनरक्षक सहायता के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मदद मांगी। 

विज्ञापन
Karnataka CM Siddaramaiah writes letter to PM Modi to help child suffering from rare disease
सिद्धारमैया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 15 महीने के बच्चे के लिए जीवनरक्षक सहायता के लिए पीएम मोदी से अपील की गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को पत्र लिखा। कर्नाटक के सीएम ने बच्चे के इलाज के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता हासिल करने में पीएम मोदी से सहायता का अनुरोध किया है। आवश्यक जोल्गेन्स्मा इंजेक्शन पर आयात कर माफ करने पर विचार करने का आग्रह किया है। पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में सीएम सिद्धारमैया ने कहा, कर्नाटक का बच्चा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) गंभीर स्वास्थ्य स्थिति से जूझ रहा है। हमारे चिकित्सा समुदाय ने हमें जोलगेन्स्मा इंजेक्शन के रूप में एक संभावित इलाज के बारे में सूचित किया है। हालांकि, इस एकल-खुराक दवा की ज्यादा लागत लगभग 17.5 करोड़ रुपये है, जो परिवार के लिए इस महत्वपूर्ण उपचार तक पहुंचने में एक कठिन चुनौती पेश करती है।
विज्ञापन



 

उन्होंने कहा, ये दयालु कदम मौर्य के परिवार पर वित्तीय बोझ को काफी कम कर देंगे। अपने सबसे कम उम्र के नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए देश की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करेंगे। सीएम सिद्धारमैया ने कहा, दवा की कीमत बहुत ज्यादा है, अतिरिक्त आयात कर वित्तीय बोझ को काफी हद तक बढ़ा देते हैं, जिससे इस जीवनरक्षक दवा की खरीदना मुश्किल हो जाता है। सिद्धारमैया ने अपने पत्र में पीएम मोदी से दो महत्वपूर्ण पहलुओं में हस्तक्षेप का अनुरोध किया। पहला, वित्त मंत्रालय को बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक जोलगेन्स्मा पर आयात कर माफ करने का निर्देश देना। दूसरा, इंजेक्शन की खरीद में सहायता के लिए पीएम केयर्स फंड से मौद्रिक सहायता आवंटित करने पर विचार करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed