फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka cm siddaramaiah said centre bjp government neech accused rice supply denied

Karnataka: 'भाजपा सरकार नीच है', कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का विवादित बयान, केंद्र पर लगाए ये आरोप

Thu, 07 Sep 2023 01:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 07 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

सिद्धारमैया ने कहा कि 'जब मैं पिछले कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री था तो मैंने लोगों को सात किलो चावल मुफ्त दिया था लेकिन पिछली भाजपा सरकार ने इस घटाकर चार-पांच किलो कर दिया था।'

विज्ञापन
karnataka cm siddaramaiah said centre bjp government neech accused rice supply denied
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार - फोटो : ट्विटर/सिद्धारमैया

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को गरीब विरोधी और पूंजीपतियों की सरकार बताया। सिद्धारमैया इतने नाराज हैं कि उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को 'नीच' तक कह दिया है। सिद्धारमैया का आरोप है कि केंद्र सरकार ने राज्य को अतिरिक्त चावल की सप्लाई देने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन


आरोप- केंद्र ने चावल की सप्लाई करने से किया इनकार
बता दें कि कर्नाटक सरकार ने अपनी अन्न भाग्य योजना के लिए हर लाभार्थी को अतिरिक्त 5 किलोग्राम चावल देने का एलान किया था। इसी योजना के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से चावल की सप्लाई करने की मांग की थी। सिद्धारमैया ने कहा कि 'जब मैं पिछले कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री था तो मैंने लोगों को सात किलो चावल मुफ्त दिया था लेकिन पिछली भाजपा सरकार ने इस घटाकर चार-पांच किलो कर दिया था। विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने वादा किया था मैं अतिरिक्त पांच किलो चावल और दूंगा।'
विज्ञापन


केंद्र सरकार को बताया गरीब विरोधी
सिद्धारमैया ने कहा कि 'उनकी सरकार और फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के बीच चावलों की आपूर्ति के लिए समझौता भी हो गया था लेकिन केंद्र ने हमें चावल देने से मना कर दिया। हमने मुफ्त में चावल नहीं मांगे थे, हम इसके भुगतान के लिए तैयार थे। जब हमने चावल मांगे तो वह इसके लिए तैयार थे लेकिन बाद में पीछे हट गए। अब आप ही बताइए कि वह कितने नीच हैं। वह गरीब विरोधी हैं और उनमें मानवता नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कहा कि हम अपनी पांच गारंटी योजनाओं को लागू करेंगे और राज्य को दिवालिया भी नहीं होने देंगे। बता दें कि कांग्रेस ने वादा किया था कि कर्नाटक की सत्ता में आने पर वह महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की एक महिला को दो हजार रुपए प्रतिमाह, गृह ज्योति योजना के तहत हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और अन्न भाग्य योजना के तहत हर बीपीएल परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed