फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM HD Kumaraswamy meets Prime Minister Narendra Modi in Delhi

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Mon, 28 May 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 May 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Karnataka CM HD Kumaraswamy meets Prime Minister Narendra Modi in Delhi
सीएम एचडी कुमारस्वामी, पीएम मोदी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के ठीक एक दिन पहले रविवार को उन्होंने कहा थि कि वह राज्य के 6.5 करोड़ लोगों की नहीं, कांग्रेस की दया पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा था कि लोगों ने उन्हें बहुमत देकर विधानसभा नहीं पहुंचाया है। फिर भी अगर एक सप्ताह में किसानों का 53 हजार करोड़ का कर्ज माफ नहीं कर पाए तो वह इस्तीफा दे देंगे। कुमारस्वामी ने पीएम मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की।  
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने कहा था कि कर्नाटक के लोगों ने चुनाव में मुझे और जदएस को खारिज कर दिया था। मैंने लोगों से पूर्ण बहुमत मांगा था। मैंने किसान नेताओं के बयान भी सुने थे। मैं यह भी जानता हूं कि उन्होंने मेरा कितना समर्थन किया था। अगर मुझे पूर्ण बहुमत मिलता तो मेरे ऊपर जनता के दबाव के अलावा किसी का जोर नहीं होता। आज मैं कांग्रेस की दया पर हूं।’ 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा था कि बतौर नेता उनकी कुछ मजबूरियां भी हैं। हालांकि, कृषि कर्ज माफी को लेकर उनकी सोच स्पष्ट है। भाजपा और किसान नेताओं को लताड़ते हुए कहा कि दबाव बनाने की जरूरत नहीं है। अगर वह कृषि कर्ज माफ नहीं करा पाए तो किसी को उनका इस्तीफा नहीं मांगना पड़ेगा। वह खुद ही पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि लोग एक सप्ताह इंतजार करें। अभी तो मंत्रिमंडल गठन भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने किसानों से आत्महत्या जैसा घातक कदम नहीं उठाने की अपील की है। सरकार सहकारी समितियों ही नहीं सरकारी बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों को भी राहत दिलाने की दिशा में काम करेगी। दरअसल, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता बीएस येदियुरप्पा ने चेतावनी दी थी कि अगर कृषि कर्ज माफ नहीं हुआ तो भाजपा 28 मई से राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ देंगे। इस पर जदएस नेतृत्व ने कहा था कि उन्हें कोई भी फैसला लेने से पहले कांग्रेस की सहमति लेनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed