फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM BS Yediyurappa brushed aside speculations of JDS joining BJP

कर्नाटक में हमारे पास पर्याप्त बहुमत, जदएस के साथ की जरूरत नहीं : येदियुरप्पा

Fri, 18 Sep 2020 04:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 18 Sep 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Karnataka CM BS Yediyurappa brushed aside speculations of JDS joining BJP
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को जनता दल (सेक्युलर) की राज्य सरकार में शामिल होने या समर्थन विस्तार की खबरों को खारिज कर दिया। तीन दिन के दौरे पर दिल्ली आए येदियुरप्पा ने उन अटकलों को खारिज किया जो जदएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की हाल ही में हुई मुलाकात के बाद उठ रही थीं। उन्होंने कहा कि ये मुलाकात विकास संबंधी कार्यों को लेकर हुई थी। 

विज्ञापन


येदियुरप्पा ने इस संबंध में कहा, 'ये केवल अटकलें हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। विपक्ष के नेताओं में से एक होने के तौर पर कुमारस्वामी ने विकास कार्यों से संबंधित चर्चा के लिए मुझसे मुलाकात की थी। उस मुलाकात के दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई थी।' उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के पास कर्नाटक में पर्याप्त बहुमत है और उसे जदएस से किसी भी तरह के सहयोग की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन



येदियुरप्पा ने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि उनके बेटे और राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र 'सुपर सीएम' की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजयेंद्र पार्टी के कार्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे, सरकारी काम में उनका कोई दखल नहीं है। येदियुरप्पा ने कहा, 'कुछ विपक्षी नेता उसका (विजयेंद्र) राजनीतिक विकास देखकर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि वह कैबिनेट के विस्तार को लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से आज बात करेंगे। इससे पहले येदियुरप्पा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के साथ भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed