कर्नाटक: येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार, उपचुनाव जीतने वाले कांग्रेस-जेडीएस के 10 बागी बने मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस दौरान राज्यपाल ने उपचुनाव जीतने वाले कांग्रेस-जेडीएस के 10 बागी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले विधायकों में एसटी सोमशेखर, जे रमेश लक्ष्मण राव, आनंद सिंह, के सुधाकर, बीए बसवराज, एएच शिवराम, बी सी पाटिल, के गोपालाह, नारायणा गोडवा और श्रीमंत बालासाहेब पाटिल शामिल हैं।
Karnataka MLAs Ramesh Jarkiholi, Anand Singh, K Sudhakar & BA Basavaraja took oath as Cabinet Ministers at Raj Bhawan in Bengaluru. pic.twitter.com/SFi2W4nHDJ
— ANI (@ANI) February 6, 2020विज्ञापन
सीएम येदियुरप्पा ने पहले ही कहा था कि पार्टी अध्यक्ष और नेताओं के निर्देश के अनुसार कल 13 विधायकों में से केवल 10 सदस्य ही शपथ लेंगे। मैं दिल्ली में हमारे नेताओं से मिलूंगा और फिर हम मंत्रिमंडल में अन्य लोगों को शामिल करने का निर्णय लेंगे।
बुजुर्ग व्यक्ति ने रोका सीएम येदियुरप्पा का काफिला
बेंगलूरू में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के काफिले को रोक दिया। उस व्यक्ति नेमुख्यमंत्री से दो एकड़ जमीन की मांग करते हुए कहा कि उनके पास कृषि के लिए कोई जमीन नहीं है।
Bengaluru: An elderly man stopped the convoy of Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa, while he was on his way to Raj Bhawan today and demanded 2 acres of land, saying he does not have any land for agriculture. pic.twitter.com/4NpKdRn1AL
— ANI (@ANI) February 6, 2020