फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka cm basavaraj bommai said pm has never cried congress crying past nine years election news updates

Karnataka: खरगे के बाद अब उनके बेटे ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, जानें क्या कह गए

Mon, 01 May 2023 01:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 May 2023 01:30 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर CryPMPayCM नाम से एक कैंपेन चल रहा है। यह कैंपेन कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा है और इसमें पीएम मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई पर निशाना साधा गया है। 

विज्ञापन
karnataka cm basavaraj bommai said pm has never cried congress crying past nine years election news updates
मल्लिकार्जुन खरगे और उनके बेटे प्रियांक खरगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बाद उनके बेटे प्रियांक खरगे ने भी पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। प्रियांक खरगे ने अपने बयान में पीएम मोदी को लेकर कहा कि अगर ऐसा नालायक बेटा होगा तो देश कैसे चलेगा। इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम मोदी पर आपत्तिजनक  टिप्पणी की थी, जिस पर खूब हंगामा जारी है।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और पूर्व मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि 'मालखेड़ा आने पर मोदी ने बंजारा समुदाय से क्या कहा? मोदी ने कहा कि बंजारा समाज का बेटा दिल्ली में है लेकिन ऐसा बेटा होगा तो कैसे चलेगा? देश ही नहीं चलाते। प्रियांक खरगे ने कहा कि घर में नालायक पुत्र होने पर भी घर सुचारू रूप से नहीं चलता है।'
विज्ञापन


'प्रधानमंत्री कभी नहीं रोए'
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा है कि प्रधानमंत्री कभी नहीं रोए हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस है जो बीते नौ सालों से रो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर CryPMPayCM नाम से एक कैंपेन चल रहा है। यह कैंपेन कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा है और इसमें पीएम मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई पर निशाना साधा गया है। जब इसे लेकर बासवराज बोम्मई से मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री कभी नहीं रोए हैं, यह कांग्रेस है जो बीते नौ सालों से रो रही है और वह इतना रो चुकी है कि उसकी आंखों से अब आंसू भी सूख चुके हैं और लोगों को भी अब उससे सहानुभूति नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन





कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
बता दें कि कर्नाटक की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बना रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री बोम्मई भी विपक्ष के निशाने पर हैं। बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर पीएम मोदी ने शनिवार को बीदर की चुनावी रैली में कहा कि अब तक कांग्रेस ने उन्हें 91 बार गालियां दी हैं। पीएम ने कहा कि गालियां देने में समय खराब करने के बजाय अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो उनकी स्थिति दयनीय नहीं होती। 

 
पीएम मोदी ने कांग्रेस और जेडीएस को परिवारवादी पार्टियां बताते हुए कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के नेता 24 घंटे दिल्ली में बैठे एक परिवार की परिक्रमा करते हैं। उन्हें हर फैसले के लिए दिल्ली वाले परिवार से ग्रीन सिग्नल लेना पड़ता है। वहीं जेडीएस का पूरा समय अपने परिवार के कल्याण में ही खत्म होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed