कर्नाटक: राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिले मुख्यमंत्री बोम्मई, पानी के बंटवारे पर हुई चर्चा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार के अलावा राज्य में कोरोना वायरस प्रबंधन को लेकर विशेषज्ञों और स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के साथ भी एक बैठक की। इस बैठक में स्कूलों को दोबारा खोलने से संबंधित अहम फैसला लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को बसवराज बोम्मई से उनके मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। जानकारी के अनुसार इस दौरान दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच पानी के बंटवारे के साथ-साथ दोनों राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनने पर आपसी सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया।
जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के दौरान बोम्मई और पवार ने अंतर राज्यीय पानी के मुद्दों और दोनों राज्यों के बीच नदी के पानी के बंटवारे के मामले पर विस्तार से चर्चा करने के लिए जल्द ही एक बैठक आयोजित करने का भी फैसला किया है। दोनों नेताओं के बीच बैठक का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगा।
Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai and NCP chief Sharad Pawar met at the CM's residence today. They talked about the water sharing between Karnataka and Maharashtra as well as mutual cooperation in cases of floods in Karnataka and Maharashtra.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 6, 2021
23 अगस्त से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल : बोम्मई
मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि केरल और महाराष्ट्र से सटे जिलों में रात्रि कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। पूरे राज्य में रात्रि कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि इसकी सख्त निगरानी के करने के लिए पुलिस विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
वहीं, स्कूल-कॉलेजों को दोबारा खोलने को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि स्कूलों को दो चरणों में खोलने का फैसला लिया गया है। कक्षा नौ से 12वीं तक के लिए स्कूल 23 अगस्त से खुलेंगे। सभी कक्षाओं का संचालन वैकल्पिक बैच में होगा। एक सप्ताह में दो बैच होंगे, हर बैच की तीन दिन कक्षाएं चलेंगी।
Education & health experts discussed reopening of schools. We've also discussed other states' status. We've decided to re-open in 2 phases, schools for std 9-12 will start from 23rd Aug, classes will be held in alternate batches (2 batches in one week, 3 days each): Karnataka CM
— ANI (@ANI) August 6, 2021
उन्होंने कहा कि आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का फैसला अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के सभी पक्ष देखने के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अन्य राज्यों की स्थितियों का भी अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही कोविड-19 टास्कफोर्स गठित की जाएगी।