फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Basavaraj Bommai indicate to expansion of Cabinet after Gujarat Assembly polls

Karnataka: गुजरात चुनाव के बाद बदल सकती है बोम्मई की कैबिनेट, सीएम ने खुद दिए संकेत

Tue, 08 Nov 2022 02:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Nov 2022 02:32 PM IST
सार

शीर्ष नेतृत्व कर्नाटक में भी गुजरात जैसा प्रयोग कर पूरी कैबिनेट को ही बदल सकता है, वहीं कुछ नेताओं का कहना है कि चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में शीर्ष नेतृत्व इतना बड़ा फेरबदल नहीं करेगा। 

विज्ञापन
Karnataka CM Basavaraj Bommai indicate to expansion of Cabinet after Gujarat Assembly polls
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात चुनाव के बाद कर्नाटक की कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस बात के संकेत भी दिए हैं। 

विज्ञापन


बोम्मई ने कहा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इन दिनों हिमाचल व गुजरात चुनाव में व्यस्त है। ऐसे में जैसे ही ये चुनाव खत्म होंगे, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा को लेकर मुझे बुलाया जाएगा। इससे पहले बोम्मई ने कहा था कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वह दिल्ली की यात्रा करेंगे और कैबिनेट विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


गुजरात की तरह हो सकता है प्रयोग 
बता दें, राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले नए चेहरों के लिए जगह बनाने के लिए बोम्मई पर मंत्रिमंडल में फेरबदल का दबाव है। इस बीच पार्टी के नेताओं में चर्चा है कि शीर्ष नेतृत्व कर्नाटक में भी गुजरात जैसा प्रयोग कर पूरी कैबिनेट को ही बदल सकता है, वहीं कुछ नेताओं का कहना है कि चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में शीर्ष नेतृत्व इतना बड़ा फेरबदल नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज गुजरात भाजपा की कोर कमेटी की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आज गुजरात भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें भाग लेने के लिए पार्टी की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। इसमें एक बार फिर गुजरात फतह की रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा बीते करीब 22 साल से गुजरात की सत्ता पर काबिज है और एक बार फिर वह राज्य में फतह की तैयारी में है। गुजरात पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृह राज्य है, इसलिए भाजपा दिसंबर में हो रहे चुनाव में इसे किसी हाल में खोना नहीं चाहेगी। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज वे भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करने वाले हैं। एक भाजपा सूत्र ने बताया बैठक का एक प्रारंभिक दौर गांधीनगर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हो चुका है। इसमें संभावित उम्मीदवारों की एक सूची तैयारी की गई है। इसे सीईसी की बैठक में विचार और अंतिम रूप देने के लिए पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed