{"_id":"5e842d698ebc3e78bf1752e9","slug":"karnataka-cm-b-s-yediyurappa-to-donate-a-year-salary-to-chief-minister-relief-fund-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः येदियुरप्पा ने एक साल का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनाः येदियुरप्पा ने एक साल का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का किया एलान
Wed, 01 Apr 2020 11:28 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक साल का अपना वेतन दान देंगे, ताकि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में राज्य सरकार की मदद हो सके। उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, संसद सदस्यों, अधिकारियों के साथ ही आम नागरिकों से इस कोष में अपनी क्षमता के अनुसार राशि देने की अपील की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश के साथ ट्वीट किया कि यह बेहद मुश्किल समय है। इसलिए यह जरूरी है कि हम मिलकर इस महामारी का मुकाबला करें। निजी रूप से मैं एक साल का अपना वेतन सीएमआरएफ कोविड -19 में दान दे रहा हूं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप इसमें योगदान दें चाहे छोटा योगदान ही सही। येदियुरप्पा ने 25 मार्च को लोगों से राज्य सरकार की मदद के लिए राशि देने की अपील की थी।
विज्ञापन