फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka chief minister Yediyurappa said state will put an end to religious conversion in the name of love jihad

कर्नाटक में 'लव जिहाद' पर सख्ती, कानून बनाने पर विचार कर रही येदियुरप्पा सरकार

Thu, 05 Nov 2020 06:49 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 05 Nov 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
karnataka chief minister Yediyurappa said state will put an end to religious conversion in the name of love jihad
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

कर्नाटक में शादी के नाम पर धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ने की खबरें आ रही हैं। इस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा कि सरकार 'लव जिहाद' के नाम पर धर्मांतरण पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, ''हाल ही में कर्नाटक में लव जिहाद के नाम पर धर्मांतरण की खबरें आई हैं। मैंने इस बारे में अधिकारियों से बात की है। दूसरे राज्य क्या कर रहे हैं या क्या नहीं कर रहे, यह अलग बात है। लेकिन कर्नाटक में इस पर लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जब ‘जिहादी’ राज्य में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं तो सरकार चुप नहीं बैठेगी।''
विज्ञापन


मंगलुरु में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा लड़कियों का प्यार और पैसे के नाम पर बहला-फुसलाकर धर्मातंरण किया जा रहा है। हमने इस पर गंभीरता से विचार किया है। काफी-विचार विमर्श के बाद, हम कड़ा कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा था कि सरकार शादी के लिए धर्मांतरण को रोकने को लेकर कानून लाने पर विचार कर रही है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने भी हाल ही में ट्वीट किया था कि इलाहबाद उच्च न्यायालय के आदेश को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक में शादी के लिए धर्मांतरण को रोकने को लेकर कानून लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब ‘जिहादी’ राज्य में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं, तो सरकार चुप नहीं बैठेगी।

उनका बयान इलाहाबाद उच्च न्यायालय के इस फैसले के कुछ दिन बाद आया है कि शादी के लिए धर्मांतरण करना अवैध है। बता दें कि इलाहबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि शादी करने के लिये धर्मांतरण किया जाना वैध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed