कर्नाटक : विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, राज्यपाल ने मुझे दूसरा 'प्रेमपत्र' भेजा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जदएस गठबंधन की सरकार पर मंडरा रहे खतरे के कम होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। राज्यपाल वजूभाई वाला ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को फिर से एक पत्र लिखा है। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने इस पत्र को दूसरा 'प्रेमपत्र' कहा। पत्र में बहुमत शामिल करने के लिए शाम छह बजे तक का समय दिया है।
कुमारस्वामी ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के निजी सहयोगी संतोष की निर्दलीय विधायक एच नागेश के साथ कथित तौर पर विमान में चढ़ते हुए एक तस्वीर दिखाते हुए कहा, 'मैं राज्यपाल का सम्मान करता हूं। लेकिन, राज्यपाल द्वारा भेजे गए दूसरे प्रेमपत्र से मुझे दुख पहुंचा है। उन्हें विधायकों की खरीद-फरोख्त का पता केवल 10 दिन पहले चला?'
CM HD Kumaraswamy: I have respect for the Governor. But the second love letter from the Governor has hurt me. He only came to know about horse trading 10 days ago?(Shows photos of BS Yeddyurappa's PA Santosh, reportedly boarding a plane with independent MLA H Nagesh) pic.twitter.com/VIcA4TUmeI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 19, 2019
उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने अपने दूसरे पत्र में खरीद-फरोख्त की बात कही है। क्या वह अब तक इस बात से अनभिज्ञ थे। उन्होंने कहा, 'फ्लोर टेस्ट पर निर्णय में आप पर (स्पीकर) छोड़ता हूं। इसे दिल्ली से निर्देशित नहीं किया जाएगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मुझे राज्यपाल द्वारा भेजे गए पत्र से बचाएं।'
Karnataka Chief Minister HD Kumaraswamy in state Assembly: I leave the decision on the floor test to you (the Speaker). It won't be directed by Delhi. I request you to protect me from the letter sent by the Governor. https://t.co/zUHJxNKpIZ
— ANI (@ANI) July 19, 2019