{"_id":"5c21ab1cbdec2257290830ee","slug":"karnataka-chief-minister-kumaraswamy-order-caught-on-tape-kill-mercilessly","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो : पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के बाद बोले कुमारस्वामी, 'हत्यारों को बेरहमी से मारो'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो : पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के बाद बोले कुमारस्वामी, 'हत्यारों को बेरहमी से मारो'
Tue, 25 Dec 2018 09:37 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:37 AM IST
सार
- स्थानीय कार्यकर्ता के हत्या के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा- 'हत्यारों को निर्दयता से मारो'
- स्थानीय पत्रकार ने रिकॉर्ड किया है वायरल वीडियो
- विवाद बढ़ने पर बोले , मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं दिया था आदेश
विज्ञापन
HD Kumarswamy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। वायरल हो रहा उनका एक वीडियो इस विवाद की वजह है। इस वीडियो में वह किसी व्यक्ति को निर्दयता से मारने का आदेश देते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह आदेश उन्होंने जनता दल सेक्युलर के स्थानीय नेता कि ह्त्या के बाद किसी पुलिस अधिकारी को दिए हैं।
यह वीडियो स्थानीय पत्रकार ने रिकॉर्ड किया है। इसमें कुमारस्वामी कहते दिख रहे हैं कि 'प्रकाश एक अच्छा आदमी था। मैं नहीं जानता कि उसे इस तरह किसने मारा। हत्यारे को बेरहमी से मारो। कोई विवाद नहीं होगा। बाद में मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री इस हत्या से सदमे में थे और उन्होंने ऐसा भावनाओं में बहकर कह दिया।
बाद में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की तरफ से भी कुछ ऐसा ही स्पष्टीकरण दिया गया उन्होंने कहा कि यह सब गुस्से में कहा गया था, मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने कोई आदेश नहीं दिया। अपराधियों की दो अन्य मर्डर केस में भी तलाश है। वह जेल में थे और अब उन्होंने एक और व्यक्ति को मार दिया है।
बता दें कि जनता दल सेक्युलर के नेता प्रकाश को सोमवार को शाम 4:30 बजे दक्षिणी कर्नाटक के मांड्या में मौत के घाट उतार दिया गया था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने प्रकाश का पीछा किया और उसकी गाड़ी को रुकवाकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी।

#WATCH Karnataka CM HD Kumaraswamy caught on cam telling someone on the phone 'He(murdered JDS leader Prakash) was a good man, I don't know why did they murder him. Kill them (assailants) mercilessly in a shootout, no problem. (24.12.18) pic.twitter.com/j42dqiRs0a
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 25, 2018
बाद में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की तरफ से भी कुछ ऐसा ही स्पष्टीकरण दिया गया उन्होंने कहा कि यह सब गुस्से में कहा गया था, मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने कोई आदेश नहीं दिया। अपराधियों की दो अन्य मर्डर केस में भी तलाश है। वह जेल में थे और अब उन्होंने एक और व्यक्ति को मार दिया है।
Karnataka CM: It(kill assailants mercilessly) was not my order, I was emotional at that moment. they (killers )are the reason for two murders and they were in jail. they came out on bail 2 days ago and killed another person(JDS leader Prakash), this is how they are misusing bail pic.twitter.com/fNgFuNbllf
— ANI (@ANI) December 25, 2018