{"_id":"62a4bf4b3609014b1a5fd6e8","slug":"karnataka-chief-minister-basavaraj-bommai-said-more-strict-laws-will-be-made-to-deal-with-acid-attacks-on-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Bommai: बोम्मई बोले- महिलाओं पर तेजाब के हमलों से निपटने के लिए और सख्त कानून बनाए जाएंगे, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CM Bommai: बोम्मई बोले- महिलाओं पर तेजाब के हमलों से निपटने के लिए और सख्त कानून बनाए जाएंगे, जानें पूरा मामला
Sat, 11 Jun 2022 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करेंगे कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दो महीने के भीतर महिलाओं पर तेजाब हमले की दो घटनाएं सामने आने पर शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध के दोषियों से निपटने के लिए अधिक सख्त कानून बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
बोम्मई ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम तेजाब हमलों में शामिल लोगों से निपटने के लिए मौजूदा कानूनों को और मजबूत बनाने पर विचार कर रहे हैं। हम आने वाले दिनों में इनसे निपटने के लिए सख्त कानून बनाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करेंगे कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए। दरअसल, शुक्रवार को शहर के सरक्की में तीन बच्चों की तलाकशुदा मां पर एक व्यक्ति ने तेजाब फेंका, जिससे वह झुलस गई। महिला के शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। करीब दो महीने पहले एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई थी, जब कई महीनों से उसे तंग कर रहे एक व्यक्ति ने शादी से इनकार किये जाने से नाराज होकर उस पर तेजाब फेंक दिया था।
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था के लिए उठाए गए एहतियाती कदम
बोम्मई ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की निलंबित प्रवक्ता की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देश में कई जगह विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस को यह निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शुक्रवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं के संदर्भ में उन्होंने एहतियाती कदम उठाने के लिए राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।
राज्यसभा चुनाव पर कही यह बात
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के हाथों एक सीट पर हार के बाद कांग्रेस और जद(एस) के बीच संबंधों में और तनाव आ गया है। गठबंधन सहयोगी एक-दूसरे पर सत्तारूढ़ भाजपा की बी-टीम होने का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि दोनों दलों के बीच झगड़े से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ‘ए’ टीम है। गठबंधन उम्मीदवारों मंसूर अली खान और डी. कुपेन्द्र रेड्डी की हार के बाद कांग्रेस और जद(एस) के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप पर बोम्मई ने कहा कि वह दोनों दलों के बीच ना हस्तक्षेप करेंगे और नाहीं कुछ कहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें इसकी चिंता नहीं है कि हमारी ‘बी’ टीम कौन है। विपक्ष ने यह स्वीकार कर लिया है कि हम ‘ए’ टीम हैं।