{"_id":"5d8c44dc8ebc3e017347738c","slug":"karnataka-cbi-team-at-bengaluru-former-police-commissioner-alok-kumar-house-in-phone-tapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: फोन टैपिंग केस में बंगलूरू के पूर्व पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार के घर पहुंची सीबीआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: फोन टैपिंग केस में बंगलूरू के पूर्व पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार के घर पहुंची सीबीआई
Thu, 26 Sep 2019 10:25 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
CBI
- फोटो : ANI
बंगलूरू के पूर्व पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार के आवास पर सीबीआई की तलाशी चल रही है। यह छापेमारी कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की सरकार के कार्यकाल में नेताओं और नौकरशाहों के फोन टैपिंग के मामले को लेकर है। वर्तमान में आलोक कुमार, कर्नाटक रिजर्व पुलिस के एडीजीपी पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
CBI is conducting searches at the residence and office of Bengaluru's forme police commissioner Alok Kumar, in connection with Karnataka phone tapping case. https://t.co/M6o9g3FdHB
— ANI (@ANI) September 26, 2019विज्ञापन
मालूम हो कि बीएस येदियुरप्पा की सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। दरअसल जद(एस) के अयोग्य ठहराए गए विधायक एएच विश्वनाथ ने एचडी कुमारस्वामी सरकार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 300 से ज्यादा लोगों की फोन पर हुई बातचीत टैप की और जासूसी की। विश्वनाथ जद(एस) के अध्यक्ष रह चुके हैं और अब बागी हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने इस मामले की जांच के लिए बंगलूरू पुलिस के साइबर क्राइम शाखा से मामले को अपने जिम्मे लेकर अगस्त में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पत्र में कहा गया है कि सरकार के संज्ञान में यह आया है कि सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टी के कई नेताओं, उनके सगे-संबंधियों और अधिकारियों के फोन अवैध तरीके से टैप किए गए थे।