फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Bypoll Results Live Updates BJP won 12 seat Congress accepted defeat

कर्नाटक उपचुनाव: बच गई येदियुरप्पा सरकार, अब तक छह सीटें जीतीं, कांग्रेस-जेडीएस ने हार स्वीकारी

Mon, 09 Dec 2019 04:14 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 09 Dec 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Bypoll Results Live Updates BJP won 12 seat Congress accepted defeat
सीएम येदियुरप्पा का पैर छूते पुत्र विजयेंद्र - फोटो : ANI

कर्नाटक विधानसभा के 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलती दिख रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने अबतक छह सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस एक सीट जीत चुकी है और एक अन्य सीट पर आगे है। निर्दलीय प्रत्याशी भी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि जनता दल सेक्युलर के सभी प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने चिकबलपुर विधानसभा सीट 34801 मतों से जीत ली है। भाजपा प्रत्याशी डॉ के सुधाकर ने कांग्रेस प्रत्याशी एम अनजानप्पा को हराया। वहीं येलापुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी एएच शिवराम ने कांग्रेस प्रत्याशी भिमन्ना नाईक को 31408 मतों से पराजित कर दिया है।

विज्ञापन


रानीबेन्नूर विधानसभा सीट से भाजपा के अरुण कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी को 23222 मतों से हराया। विजयनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह ने 30125 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी। महालक्ष्मी लेआउट विधानसभा सीट से के गोपालिया ने कांग्रेस प्रत्याशी एम शिवराजू को 54386 मतों से हरा दिया है। वहीं कृष्णाराजपेठ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायन गोड्डवा ने जनता दल सेक्युलर प्रत्याशी बीएल देवराज को 9731 मतों से हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के खाते में अभी तक एक सीट ही आ सकी है। हुनाशुरू विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एचपी मंजूनाथ ने भाजपा के एएच विश्वनाथ को  39727 मतों से हरा दिया है।



कांग्रेस ने स्वीकारी हार
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें इन 15 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के जनादेश से सहमत होना होगा। लोगों ने दलबदलुओं को स्वीकार कर लिया है। हमने भी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें निराश होना पड़ेगा।


क्यों आई थी उपचुनाव की नौबत  
कांग्रेस और जेडीएस के 17 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद 15 सीटों पर उपचुनाव कराया गया। हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे की वजह से दो सीटों पर उपचुनाव नहीं कराया गया है। इन 15 सीटों में से 12 पर कांग्रेस और तीन जेडीएस के पास थीं। 224 सदस्यों वाली विधानसभा में 17 विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद यह संख्या 207 पर आ गई थी और 29 जुलाई को बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed